चुनौतियों के बावजूद पत्रकारिता अपने मिशन में कामयाब-सीताराम - ibn24x7news
test banner
loading...

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here
loading...

Wednesday, May 3, 2017

चुनौतियों के बावजूद पत्रकारिता अपने मिशन में कामयाब-सीताराम


बैकुण्ठपुर (देवरिया)।"पहले की अपेक्षा अब पत्रकारिता के समक्ष चुनौतियां बढ़ी हैं बावजूद इसके पत्रकारिता अपने मिशन में कामयाब है।" उक्त बातें   अपने सम्बोधन में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व सीताराम गुप्ता ने अपने सम्बोधन में कहीं। वे बुधवार को बैकुण्ठपुर के पंचायत भवन के प्रांगण में भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ की देवरिया की जनपदीय इकाई द्वारा विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित 'पत्रकारिता के समक्ष चुनौतियां' विषय पर बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि पत्रकार महासंघ बधाई का पात्र है जो इस तरह के आयोजन कराता रहता है।
संगोष्ठी को संबोधित करते हुए पत्रकार महासंघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरदार दिलावर सिंह ने पत्रकारिता की चुनौतियों को रेखांकित किया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विश्वामित्र मिश्र ने की तथा संचालन तहसील अध्यक्ष डॉ गोपेश ने किया। आयोजन को मंडल अध्यक्ष सत्यप्रकाश पाण्डेय, जिला महासचिव प्रदीप चौरसिया, अशोक पाण्डेय, रामभरोसा चौरसिया,सुभाष यादव, सुभाष मिस्र, दुर्गेश यादव, सबीना खातून ने संबोधित किया। आमोद कुमार यादव, त्रिभुवन त्रिपाठी, दुर्गेश, राजन शुक्ला, योगेंद्र यादव सहित सैकड़ों लोगों ने भाग लिया।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here