अनूपपुर,बिजुरी (मध्यप्रदेश) - संविधान के निर्माता की पुण्यतिथि मनाई गई - ibn24x7news
test banner
loading...

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here
loading...

Friday, December 8, 2017

अनूपपुर,बिजुरी (मध्यप्रदेश) - संविधान के निर्माता की पुण्यतिथि मनाई गई

रिपोर्ट तीरथ पनिका IBN24x7 News
ब्यूरी चीफ मध्यप्रदेश


अनूपपुर,बिजुरी(मध्यप्रदेश) - भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा द्वारा संविधान के जनक डॉ. भीमराव अंबेडकर की राजनगर के वार्ड क्रमांक 3 में अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष लक्मी चौधरी के नेतृत्व में पुण्यतिथि मनाई गई।  कार्यक्रम का उद्घाटन   संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

 लक्मी चौधरी ने कहा कि बाबा साहब ने जात-पात की भावना से उपर उठकर स्वच्छ राष्ट्र की परिकल्पना की थी। हम युवाओं का नैतिक कर्तव्य इनके पदचिन्हों पर चलकर राष्ट्र हित में कार्य करना है। पूर्व जिलामहामंत्रीअजय शुकला ने  ने कहा कि हम युवाओं को ही अग्रणी भूमिका निभाते हुए एवं 'हम सब भारत मां के लाल, छुआछूत का कहां सवाल' के नारों को अपनाते हुए राष्ट्रहित का संकल्प लेना होगा।

तभी संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अम्वेदकर का सपना साकार होगया।जिलामहामंत्री अखिलेश द्विवेदी ने कहा कि डॉ.भीमराव अम्वेदकर ने अपने जीवन काल में कभी राष्ट्रहितों का त्याग नहीं किया। जिसके चलते आधुनिक भारत के राष्ट्र निर्माता बने। पुण्यतिथि समारोह को लेकर भाजपा अनुसूचित मोर्चा के कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह का माहौल रहा।

इस कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप मे अनूपपुर  भाजपा   के   जिला महामंत्री  अखिलेश द्विवेदी  , भाजपा पूर्व जिला महामंत्री अजय शुक्ला , राजनगर ,सुरेश गौतम  ,   राजेश कलशा ,भाजपा चंदन परौहा,    रामाधार , संतोष मलिक ,दुर्गा प्रसाद ,राम किशोर रैदास   ,  भरत मंगोलिया ,  सुनील पासी  ,  रमेश चौधरी जी ,श्यामलाल ,  सुन्दर चौधरी ,  पंकज मोंगरे ,  एकेश्वर प्रसाद महरा     , शिवा चौहथा , सागर हथगेन ,   सूरज कुमार  , अभय लाल, वीरेन्द्र बंसल , अनुसूचित जाति मोर्चा के  सभी जिला  पदाधिकारी  कार्यसमिति , मंडल पदाधिकारी एवं  मंडल कार्य समिति    सदस्य सैकड़ो  कार्यकर्ता शामिल रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here