फैजाबाद - आंगन बाड़ी कर्मचारी संघ का 59 वें दिन धरना जारी - ibn24x7news
test banner
loading...

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here
loading...

Tuesday, December 19, 2017

फैजाबाद - आंगन बाड़ी कर्मचारी संघ का 59 वें दिन धरना जारी

संवाददाता- मो0 आलम शेख फैजाबाद


मवई (रानीमऊ )13 सूत्रीय मांगों पर सरकार द्वारा विचार न किए जाने के कारण महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के नेतृत्व में 59 वे दिन मंगलवार को सीडीपीओ कार्यालय रानीमऊ पर आंगनबाड़ी कर्मियों ने धरना प्रदर्शन किया।

 सरकार के बातो से नाराज कर्मियों ने विरोध प्रदर्शन जारी रखा इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष चन्द्रा देवी ने कहा कि जब तक 13 सूत्रीय मांगपत्र जो दिया गया है उस पर सरकार द्वारा विचार नहीं किया जाएगा तब तक हम लोगो का धरना प्रदर्शन काम बंद कलमबंद हड़ताल जारी रहेगा।

इस धरना प्रदर्शन में मुख्य रूप से ब्लॉक उपाध्यक्ष बसन्ती देवी ने कहा कि हमारी मांग हमारी बहने की मांग जब पूरी नही होगी तब हम लोग चुपचाप बैठने वाले नही है इस मौके पर  पदाधिकारी सतरूपा शुक्ला वन्दना श्रीवास्तव मिथिलेश कुमारी सरोज विश्वकर्मा ब्लाक संरक्षक महेंद्र कुमार श्रीवास्तव  सहसंरक्षक,जीवन्त कुमार आगनबाड़ी कार्यकत्री अंजू सुनीता जगवनता विजय कुमारी विजय लक्ष्मी संजीवनी श्री वास्तव मार्कंडेय मुन्नी देवी ऊषा सिंह शयामा परवीन आदि    सैकड़ों की संख्या में महिलाएं उपस्थित रही।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here