रिपोर्ट अग्रसेन विश्वकर्मा ibn24x7news देवरिया
देवरिया: नगर निकाय चुनाव के लिए दाखिल पर्चों की वापसी शुक्रवार को सुबह 11 बजे से दोपहर बाद तीन बजे तक सम्पन्न हुआ । अभी तक देवरिया नगर पालिका समेत कई नगर निकायों में पति-पत्नी व भाई ने पर्चे दाखिल किए थे।
पर्चा वापसी के बाद नगर निकायों में प्रत्याशियों को लेकर तस्वीर साफ हुई। कल 11 नवंबर शनिवार को प्रतीक चिह्न का आवंटन सुबह 11 बजे से दोपहर बाद तीन बजे तक होगा।
देवरिया सदर तहसील क्षेत्र के नगर निकायों का नामांकन जिला पंचायत परिसर में हुआ है। देवरिया सदर नगर पालिका परिषद से 14 पर्चे दाखिल हुए हैं। इनमें पति व पत्नी दोनों ने नामांकन किया है। सदस्यों के पद के लिए वार्ड नंबर एक से लेकर 25, वार्ड नंबर 1-5 में 35, 6-10 में 34, 11-15 में 39, 16-20 में 31, 21-25 में 31 प्रत्याशियों ने पर्चे भरे हैं।
गौरीबाजार में अध्यक्ष पद के लिए दाखिल 11, सभी वार्डों में सदस्य पद के लिए कुल 59 प्रत्याशियों ने नामांकन किया है। नगर पंचायत रामपुर कारखाना में अध्यक्ष पद के लिए 13, वार्डों में सदस्य पद के लिए कुल 61 प्रत्याशी मैदान में हैं।
बरियारपुर में अध्यक्ष पद के लिए छह लोगों ने पर्चा दाखिल किया। सभी वार्डों में सदस्य पद के लिए 72 लोगों ने पर्चा दाखिल किया। नगर पालिका परिषद गौरा बरहज अध्यक्ष पद के लिए कुल 18 प्रत्याशी अभी मैदान में हैं। सभी 25 वार्डों के सदस्य पद के लिए 152 प्रत्याशियों ने पर्चे भरे हैं। नगर पंचायत रुद्रपुर अध्यक्ष पद के लिए 18 व 16 वार्डों में सभासद पद के लिए 133 उम्मीदवार बने हैं। नगर पंचायत भाटपाररानी अध्यक्ष पद के लिए कुल 13 व 12 वार्डों में सभासद पद के लिए दाखिल 60 पर्चे वैध मिले। नगर पंचायत सलेमपुर से अध्यक्ष के लिए 16 व 13 वार्डों से कुल 77 लोगों ने नामांकन किया है। लार नगर पंचायत अध्यक्ष के लिए कुल 11 व सदस्य के लिए 89 लोग अभी मैदान में हैं। मझौलीराज में अध्यक्ष के लिए 25 तथा सदस्य के लिए 82, भटनी में अध्यक्ष के लिए 10 तथा सदस्य के लिए 63 लोग मैदान में हैं। पर्चा वापसी के बाद ही वार्डों में प्रत्याशियों की स्थिति स्पष्ट होगी।

No comments:
Post a Comment