इलाहाबाद - वाहन की चेकिंग की तो सस्पेंड होंगे होमगार्ड - ibn24x7news
test banner
loading...

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here
loading...

Sunday, November 12, 2017

इलाहाबाद - वाहन की चेकिंग की तो सस्पेंड होंगे होमगार्ड

शिव विशाल पाण्डेय IBN 24x7 News

इलाहाबाद : ट्रैफिक पुलिस के साथ काम करने वाले होमगार्ड यदि किसी वाहन अथवा कागजात की जांच करते हैं तो उन्हें ड्यूटी से सस्पेंड कर दिया जाएगा। साथ ही होमगार्डो की कार्यप्रणाली पर नजर रखने के लिए आब्जर्वर की तैनाती भी की गई है। यह व्यवस्था होमगार्ड विभाग की ओर से की गई है। शनिवार को पुलिस
लाइन सभागार में मीडिया से मुखातिब महानिदेशक होमगार्ड सूर्य कुमार शुक्ला (आइपीएस) ने विभागीय योजनाओं के बारे में जानकारी दी।

बताया कि नमामि गंगे जागृति यात्रा के तहत बिजनौर से बलिया तक जन जागरण अभियान चलाया गया। लक्ष्य वृक्ष अभियान के तहत होमगार्डो ने एक लाख नौ हजार पौधे रोपित किए। होमगार्डो को अच्छी वर्दी पहनने, अच्छा टर्नआउट बनाने के लिए मासिक परेड की व्यवस्था की गई। कमजोर 1200 होमगार्ड विशेष प्रशिक्षण देते हुए 227 कर्मियों को इंसास राइफल की ट्रेनिंग दी गई। 266 मृतक आश्रित की भर्ती की गई। 11 सौ होमगार्ड प्रशिक्षित करते हुए बाढ़ आपदा में सहयोग के लिए लगाया गया। वहीं ट्रैफिक व्यवस्था के लिए ढाई हजार नए होमगार्ड को लगाया गया है।

ड्यूटी बढ़ाने और ड्यूटी लगाने में कतिपय अवैध वसूली को लेकर कंप्यूटर साफ्टवेयर की व्यवस्था की गई। सौ रूपये ड्यूटी भत्ता बढ़ाने पर भी विचार चल रहा है। महानिदेशक ने यह भी कहा कि छह माह के भीतर अनुशासनहीनता, अवैध वसूली, निष्क्रियता समेत अन्य कारणों से 83 होमगार्ड व अवैतनिक अधिकारियों को बर्खास्त किया जा चुका है। भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने को एंटी करप्सन टास्क फोर्स बनाया गया है और गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद व एटा में वसूली का वीडियो वायरल होने की जांच करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। मीडिया से रूबरू होने के बाद महानिदेशक ने होमगार्डो से बातचीत करते हुए उनकी समस्याओं को जाना और निराकरण का आश्वासन दिया

सर्वोत्तम सेवा सम्मान चिह्न दिया जाएगा :

बेहतर सेवा रिकार्ड के आधार होमगार्ड को सर्वोत्तम सेवा सम्मान चिंह भी मिलेगा। राज्यमंत्री की ओर से कई को सम्मानित भी किया जा चुका है। महानिदेशक ने बताया कि अब बेहतरीन काम करने वाले को राष्ट्रपति पुरस्कार से भी नवाजे जाने की व्यवस्था की जा रही है। 15 व 16 दिसंबर को लखनऊ में होने वाले सम्मेलन इस पर विचार होगा। कर्मचारियों की सुख-सुविधा के लिए कर्मचारी कल्याण प्रकोष्ठ का गठन किया गया है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here