इलाहाबाद - प्रयाग में छिड़ेगा 'स्टार वार' - ibn24x7news
test banner
loading...

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here
loading...

Sunday, November 12, 2017

इलाहाबाद - प्रयाग में छिड़ेगा 'स्टार वार'

शिव विशाल पाण्डेय IBN 24x7 News

इलाहाबाद : प्रयाग की माटी में निकाय चुनाव को लेकर संग्राम तेज हो चुका है। चुनाव में बाजी मारने के लिए दलीय कोशिशें भी पहले से ज्यादा हैं। जिले की नौ नगर पंचायतों और एक नगर निगम के चुनाव प्रचार के लिए
लंबी फेहरिस्त तैयार हो चुकी है। अलग-अलग पार्टियां चुनाव प्रचार के लिए स्टार प्रचारकों की मांग कर रही है। कई पार्टियों में स्टार प्रचारकों का कार्यक्रम भी तय हो चुका है। स्टार प्रचारकों पर दांव लगाने में सबसे आगे भाजपा है।

शहर में चुनाव दौरान लगातार वीआइपी के दौरे हो रहे हैं। भाजपा से स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह दो दिनों से शहर में डेरा डाले हुए हैं। इसी प्रकार रीता बहुगुणा जोशी, नंद गोपाल नंदी का कार्यक्रम अगले दो दिनों में प्रस्तावित है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय भी रविवार को शहर में रहेंगे। इसी प्रकार भाजपा के दिग्गज नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री डा. मुरली मनोहर जोशी का कार्यक्रम भी प्रस्तावित हुआ है।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने निकाय चुनाव में प्रचार करने से मना कर दिया है। अलबत्ता उनके दल के बड़े नेता यहां अपने महापौर और पार्षद प्रत्याशियों के प्रचार के लिए आएंगे। इसमें पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम, पूर्व मंत्री आजम खां, राष्ट्रीय प्रवक्ता व पूर्व मंत्री राजेंद्र चौधरी, राष्ट्रीय महासचिव रामजी लाल सुमन शामिल हैं। ये नेतागण 16 से 22 नवंबर के बीच यहां पहुंचेंगे।

कांग्रेस की ओर से भी स्थानीय निकाय चुनाव में बड़े नेता प्रचार के लिए आएंगे। वे यहां कई सभाएं करेंगे। इसमें प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर, प्रदेश प्रभारी गुलाम नबी आजाद, पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद, दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित, सिने अभिनेत्री नगमा, राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी शामिल हैं। कांग्रेस के ये नेतागण भी 16 से 22 नवंबर के बीच यहां सभा करने पहुंचेंगे। बहुजन समाज पार्टी के चुनाव प्रचार में राज्य सभा सांसद सतीश चंद्र मिश्र, प्रदेश अध्यक्ष रामअचल राजभर, राज्य सभा सांसद मुनकाद अली , अशोक सिद्धार्थ आदि का कार्यक्रम पार्टी द्वारा मांगा गया है। सभी दलों की ओर से चुनाव प्रचार कार्यक्रम 15 से 22 नवंबर के बीच ही होने के आसार हैं।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here