संवाददाता-मो0 आलम के साथ डॉक्टर मो0 शब्बीर की रिपोर्ट
ibn24x7news
फैज़ाबाद:;- मवई थाना अन्तर्गत जिले की सीमा पर एक मोटरसाइकिल लावारिश हालत में आग की लपटों के बीच जलती रही।सूचना पर पहुंची मवई पुलिस जब तक आग पर काबू पाती उससे पहले पूरी बाइक बुरी तरह जल चुकी थी।
बताते दे शनिवार की शाम बाराबंकी फैजाबाद जनपद की सीमा
पर स्थित कुशहरी जंगल के समीप एक अज्ञात बाइक लावारिश हालत में जल रही थी।मौके पर पहुंचे हल्का दरोगा सर्वेन्द्र यादव आग को बुझाकर जली मोटर साइकिल को एक सुरक्षित स्थान पर रखवा दिया।राहगीर बताते है कि तीन अज्ञात युवक इस बाइक को बाराबंकी जिले की सीमा को पार कर मोटर साइकिल को पैदल लाये।और उसे आग के हवाले कर चलते बने।अब ये अज्ञात तीन युवक आखिर इस बाइक को क्यों जलाए।और फिर उसका वीडियो बनाकर वहां से क्यो चले गए।इस सवाल का जवाब पुलिस के पास भी नही है।मामले को मामूली घटना बताते हुए हल्का दरोगा सर्वेन्द्र यादव ने कहा कि जली हुई मोटरसाइकिल को एक सुरक्षित स्थान पर रखवा दिया गया।कोई आएगा तो देखा जाएगा।वही इस बावत जब थाना प्रभारी प्रमोद पाण्डेय से बात की गई तो उन्होंने कहा कि बजाज की प्लेटिना गाड़ी लगती है।उसका नंबर प्लेट तो जल गया है।गाड़ी में पड़े नंबर के जरिये इसके बारे में जानकारी की जाएगी।

No comments:
Post a Comment