*रूदौली रेलवे ओवरब्रिज,अग्निशमन केंद्र, सहित कई बड़ी योजनाओं का होगा शिलान्यास* - ibn24x7news
test banner
loading...

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here
loading...

Monday, October 9, 2017

*रूदौली रेलवे ओवरब्रिज,अग्निशमन केंद्र, सहित कई बड़ी योजनाओं का होगा शिलान्यास*

संवाददाता-मो0 आलम फैजाबाद
ibn24x7news

फैजाबाद
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मा केशव प्रसाद मौर्य 14 अक्टूबर के स्थान पर 13 तारीख को ही रूदौली आ रहे हैं। श्री मौर्य बहुप्रतीक्षित रूदौली रेलवे ओवरब्रिज का शिलान्यास करेंगे। ओवरब्रिज का निर्माण 32 करोड़ की लागत से होगा। इसके अतिरिक्त अग्निशमन केंद्र का भी शिलान्यास होगा। लगभग 70 करोड़ की लागत से बनने जा रहे 132  केवी पावर स्टेशन का भी शिलान्यास मा उपमुख्यमंत्री के कर कमलों से होगा। इसके अतिरिक्त रूदौली क्षेत्र की कई सड़कों का शिलान्यास व लोकार्पण होगा। विधायक रूदौली रामचंद्र यादव ने बताया कि
रूदौली के विकास की दिशा में यह एक ऐतिहासिक दिन होगा जब जनकल्याण की बड़ी योजनाओं का आरम्भ मा मौर्य जी द्वारा किया जाएगा। उन्होंने कार्यक्रम को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ डाक बंगले पर बैठक कर जनसभा को सफल बनाने के लिये जुट जाने को कहा।  युवा भाजपा नेता आशीष शर्मा ने बताया कि मा उपमुख्यमंत्री जी के आगमन पर रूदौली को सजाया जाएगा व मा विधायक व रूदौली की जनता की ओर से  भव्य अभिनंदन किया जाएगा। कार्यकर्ता पूरे नगर में जनसंपर्क कर लोगो को कार्यक्रम के लिए अमांत्रित करते हुए इस ऐतिहासिक दिन के साक्षी बनने की अपील करेंगे। बैठक में उपस्थित राजेश गुप्ता , नीरज द्विवेदी, राजकिशोर सिंह, कुलदीप सोनकर, शोक राय, प्रेम जायसवाल, *युवा नेता हिमांशु गर्ग*, सभासद राम सनेही लोधी, शेखर गुप्ता, मोहित धवन सहित अन्य  भाजपा कार्यकर्ताओं ने संयुक्त रूप से कहा कि कार्यक्रम को सफल बनाने की दिशा हर प्रयास किया जाएगा।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here