संवाददाता-मो0 आलम(फैजाबाद}
ibn24x7news
रूदौली(फैजाबाद}पति की लम्बी उम्र के लिए महिलाओं ने रविवार को करवा चौथ पर्व पर दिन भर निर्जला व्रत रखा और शाम ढलते ही पूजा अर्चना के बाद चन्द्रमा का अर्ध्य दिया। घरों में कढ़ी, चावल, दहीबड़ा आदि पकवान तैयार किये गये। वहीं मिष्ठान आदि भी मंगवाया गया। रात करीब 8.20 बजे के बाद जैसे ही आसमान में चन्द्रमा की लालिमा दिखी।
महिलायें अपने अपने घरों की छत पर पहुंच गयी और चन्द्रमा को अर्ध्य देने लगीं। करवा चौथ पर्व पर सबसे ज्यादा उत्साह नवविवाहिता महिलाओं में देखा गया। चूंकि उनका यह पहला व्रत था। ऐसे में वह सज संवरकर अपने सजना की लम्बी उम्र के लिए चन्द्रमा को अध्र्य देने पहुंची। करवा चौथ पर्व को लेकर रविवार के दिन भी करवा, सीकें आदि की खरीददारी चलती रही तथा पूरे दिन बाजारों में रौनक रही।

No comments:
Post a Comment