*आगरा में रविवार को थाना नाई की मंडी क्षेत्र में एक बड़ा विस्फोट, दो लोगो की मौके पर मौत* - ibn24x7news
test banner
loading...

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here
loading...

Monday, October 9, 2017

*आगरा में रविवार को थाना नाई की मंडी क्षेत्र में एक बड़ा विस्फोट, दो लोगो की मौके पर मौत*

( रिपोर्ट - अजय भारती मंडल प्रभारी)
 IBN 24x7,news

आगरा : आगरा में रविवार को थाना नाई की मंडी क्षेत्र में एक बड़ा विस्फोट होने से सनसनी फैल गई.विस्फोट एक्टिवा के सड़क पर टकराने से हुआ. इस भीषण विस्फोट में दो लोगों की मौके पर मौत हो गई.हादसे में दोनों के शव चिथड़े चिथड़े हो गए. विस्फोट इतना भीषण था कि आस पास से गुजर रहे कई राहगीर भी घायल हो गए. पुलिस को इसकी सूचना दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों के चिथड़ों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.


घटना रविवार शाम लगभग 5:00 बजे की है. करवा चौथ  का दिन होने के कारण शहरवासी आतिशबाजी खरीदने में मशगूल थे. आतिशबाजी खरीद कर स्कूटर पर सवार होकर लौट रहे जो लोग खुद की खरीदी हुई आतिशबाजी का ही शिकार हो गए. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि एक एक्टिवा गाड़ी पर दीपावली की आतिशबाजी ले जाते समय अचानक ब्लास्ट हो गया. इस गाड़ी पर पटाखे ले जा रहे दो व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई. विस्फोट इतना भीषण था कि शव चिथड़े उड गए। हादसा इतना भयावह था कि घटना का शिकार हुए लोगों के हाथ पैर धर से अलग हो गए. रास्ते से गुजर रहे राहगीर भी  छुटपुट घायल हो गए. घटना के दौरान हुए विस्फोट की आवाज सुनकर सड़क पर अफरा तफरी मच गई.पुलिस को इसकी सूचना दी गई। मौके पर एसपी सिटी, सीओ और भारी संख्या में पुलिसबल पहुंचा. इस घटना में मारे गए दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए पुलिस ने भेजे हैं. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना को कई बिंदुओं को जोड़ कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है.समाचार लिखे जाने तक इस घटना में मारे गए दोनों लोगों के बारे में शिनाख्त नहीं हो पाई है. हादसे को गंभीरता से लेते हुए एसएससी के आदेश पर बम निरोधक दस्ता और स्वात के जवानों को मौके पर भेजने के आदेश दिए.

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here