देवरिया - महिला सिपाही को छठ ड्यूटी से इनकार करना पड़ा महंगा - ibn24x7news
test banner
loading...

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here
loading...

Friday, October 27, 2017

देवरिया - महिला सिपाही को छठ ड्यूटी से इनकार करना पड़ा महंगा

रिपोर्ट अग्रसेन विश्वकर्मा ibn24x7news देवरिया

 छट्ठ ड्यूटी में महराजगंज नहीं जाने पर एक महिला सिपाही के खिलाफ देवरिया कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। इसकी जानकारी होते ही महिला आरक्षी कोतवाली में ही रोने लगी। किसी तरह से सहकर्मियों ने उसे चुप कराया। महिला सिपाही का आरोप था कि दीवान ने उसे महराजगंज की ड्यूटी के बारे में समय से सूचना नहीं दी।



महराजगंज जनपद में छठ त्यौहार को सम्पन कराने के लिए जिले से महिला और पुलिस सिपाही की मांग की गई थी। इस पर एसपी ने आठ दरोगा, 30 पुरुष सिपाही और 25 महिला सिपाही को भेजने का निर्देश दिया था। इसके बाद विभाग ने महराजगंज जाने वाले पुलिस कर्मियों की सूची तैयार कर संबंधित थानों व कार्यालय को भेज दिया। सदर कोतवाली में तैनात महिला आरक्षी सुनीता की भी महराजगंज में ड्यूटी लगी थी। लेकिन बुधवार को वह महराजगंज के लिए रवाना नहीं हुईं।
क्षेत्राधिकारी सदर ने महराजगंज जाने वाने सिपाहियों के बारे में जानकारी मांगी। महिला सिपाही के नहीं जाने की सूचना पर उन्होंने रपट दर्ज करने का निर्देश कोतवाल को दिया। इस पर महिला आरक्षी के विरुद्ध  रपट दर्ज कर ली गई। महिला सिपाही कोतवाली पहुंचने पर अपनी कार्य में जुट गई। 2 बजे के लगभग दीवान ने महिला आरक्षी के विरुद्ध रपट दर्ज करने की जानकारी दी। इसके बाद महिला आरक्षी यह कहते हुए रोने लगी कि दीवान ने उसे महारजगंज में ड्यूटी लगे होने की जानकारी नहीं दी। साथी पुलिसकर्मी महिला आरक्षी को सांत्वना देने में काफी देर तक जुटे रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here