दूसरे दिन भी आंगनबाड़ी कार्यकत्री एवं सहायिकाओं ने क्या जोरदार धरना प्रदर्शन व भाजपा सरकार विरोधी जमकर कर नारेबाजी लगाए - ibn24x7news
test banner
loading...

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here
loading...

Wednesday, October 25, 2017

दूसरे दिन भी आंगनबाड़ी कार्यकत्री एवं सहायिकाओं ने क्या जोरदार धरना प्रदर्शन व भाजपा सरकार विरोधी जमकर कर नारेबाजी लगाए

ब मो0 आलम शेख ibn24x7news
भेलसर फैजाबाद


रूदौली, फ़ैज़ाबाद - बल विकास परियोजना कार्यालय खैरनपुर रूदौली में अपनी मांगों को लेकर आज दूसरे दिन भी बदस्तूर जारी रहा  आंगनबाड़ी कार्यकत्री एवं सहायिकाओं ने किया ज़ोरदार धरना प्रदर्शन व भाजपा सरकार विरोधी जमकर नारे बाज़ी भी लगाए

पुलिस के बल पर गुंडा गर्दी नही चलेगी नही चलेगी।
योगी मुंडन की सरकार नही चलेगी नही चलेगी के नारों के साथ अपना विरोध जताया व जमकर हंगामा किया बताते चलें कि ,आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ द्वारा अपनी मांगों को लेकर 22 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल किया जा रहा है। रुदौली क्षेत्र की आंगनवाड़ी कार्यकत्री एवं सहायिकाओं का एक प्रतिनिधिमंडल उपजिलाधिकारी रुदौली से मिलकर मुख्यमंत्री के नाम एक मांग पत्र सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि  भाजपा सरकार द्वारा 120 दिन के भीतर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों व सहायिकाओं को सम्मानजनक मानदेय दिए जाने की घोषणा की गई थी।  लेकिन यह  घोषणा पूरी नहीं हुई और न ही उनकी अन्य समस्याओं पर ध्यान दिया गया।  वर्तमान में सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों के लिए वजन मशीन नहीं है।  वहीं  पोषण कार्यक्रम के प्रचार-प्रसार के लिए कोई बजट की व्यवस्था नहीं है तथा  आंगनबाड़ी केंद्रों पर टाट पट्टी व कुर्सी तक नहीं है।  आंगनवाड़ी केंद्रों को आने वाला प्रत्येक मद का उन्हें धन नहीं दिया जाता।  केंद्र सरकार  ने जितना पैसा अनुमन्य किया है। वह धनराशि आंगनबाड़ी केंद्रों को उपलब्ध नहीं कराई जाती।  संगठन ने मुख्यमंत्री से आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को 15 हजार  व मिनी आंगनबाड़ी को 10 हजार मानदेय दिए जाने तथा  श्रम कानून एक्ट  में दर्ज  आंगनबाड़ी संघ को मान्यता देने और हर तीसरे महीने आंगनबाड़ी संघ से समस्या सुनकर  त्वरित समाधान की मांग की है। संगठन ने चेतावनी दिया है कि जब तक उनकी मांगों को नहीं माना जाता तब तक अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। प्रदर्शन में शामिल अध्यक्ष रूदौली शशि किरण उपाध्यक्ष पूनम मिश्रा सेक्टर अध्यक्ष अनीसा भारती, अशोक कुमारी शबनम, पूनम वर्मा , किरण बाला पूनम सिंह व  संरछक शिव वरदान वर्मा लालचंद शामिल रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here