*नई दिल्ली - योगी लड़ेंगे विधान परिषद चुनाव, मौर्य और शर्मा को भी मिला टिकट* - ibn24x7news
test banner
loading...

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here
loading...

Wednesday, August 30, 2017

*नई दिल्ली - योगी लड़ेंगे विधान परिषद चुनाव, मौर्य और शर्मा को भी मिला टिकट*

भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश विधान परिषद की पाँच सीटों के लिए होने वाले उपचुनाव के लिए आज अपने प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी। उम्मीदवारों में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और दिनेश शर्मा शामिल हैं। इनके अलावा राज्य सरकार में मंत्री स्वतंत्र देव सिंह और मोहसिन रजा को भी पार्टी उम्मीदवार बनाया गया है। नयी दिल्ली में पार्टी मुख्यालय से जारी एक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गयी है।

गौरतलब है कि उक्त पांचों नेता अभी तक राज्य विधानमंडल के किसी सदन के सदस्य नहीं हैं और छह माह के अंदर राज्य विधानमंडल का सदस्य बनने की अवधि अगले माह समाप्त हो रही है। पहले मुख्यमंत्री के अयोध्या से चुनाव लड़ने की योजना थी लेकिन फिलहाल भाजपा शायद चुनावों का सामना नहीं करना चाहती है। हाल ही में सपा, बसपा के कुछ विधान परिषद सदस्यों के इस्तीफे से खाली हुई इन सीटों ने भाजपा की राह आसान कर दी।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here