*मझौलीराज(देवरिया) - नदी में मछली फसाने गया युवक, फंस गई बाइक* - ibn24x7news
test banner
loading...

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here
loading...

Thursday, August 31, 2017

*मझौलीराज(देवरिया) - नदी में मछली फसाने गया युवक, फंस गई बाइक*

देवरिया जिले के मझौलीराज में गुरुवार की दोपहर एक अजीबो-गरीब घटना हुई। एक मछुआ नदी में मछली के लिए छोटी गण्डक में जाल डाला तो उसमें मछली की जगह बाइक फंस गई। यह देख उसके होश उड़ गए। पुलिस ने बाइक को कब्जे में ले लिया। आशंका जताई जा रही है कि चोरी की बाइक को नदी में छुपाया गया था।  
मझौलीराज कस्बे के वार्ड नम्बर नौ मिश्र टोला निवासी हरेराम साहनी मछली पकड़ कर गुजर-बसर करता है। गुरुवार को उसने भोला शाह मजार के पास से गुजरी छोटी गण्डक नदी में मछली पकड़ने के लिए जाल डाला। कुछ देर बाद जाल खींचने लगा तो काफी भारी चीज के फंसे होने का एहसास हुआ। काफी प्रयास के बावजूद जब जाल नहीं खींच पाया तो पानी में कूद कर उसने देखा। यह देख कर वह हैरत में पड़ गया कि जाल में मछली की जगह एक बाइक फंसी हुई थी। उसने शोर मचाकर आसपास के लोगों को बुलाया। सभी के सहयोग से नदी से बाइक निकाली गई। इसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मझौलीराज चौकी इंचार्ज श्रवण यादव ने बताया कि बाइक को कब्जे में लिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है। मझौलीराज कस्बे से दो दिन पूर्व चोरी की पांच बाइक के साथ चार लिफ्टर पकडे़ गए थे। आशंका है कि उक्त बाइक भी चोरी की हो सकती है।                              

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here