*मोदी ने बिहार के लिए 500 करोड़ की तुरंत सहायता की घोषणा की* - ibn24x7news
test banner
loading...

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here
loading...

Saturday, August 26, 2017

*मोदी ने बिहार के लिए 500 करोड़ की तुरंत सहायता की घोषणा की*

पूर्णिया - बिहार दौरे पर आए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज बिहार के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करने के बाद राज्य को 500 करोड़ रुपए की सहायता तत्काल देने  की घोषणा की।
  प्रधानमंत्री राहत कोष से प्रत्येक मृतक के परिवार को दो लाख रुपए एवं गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को 50 हजार रुपए की सहायता देने का भी ऐलान किया गया।
श्री मोदी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करने के बाद यहां राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी एवं वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बाढ़ से हुए नुकसान, राहत एवं पुनर्वास कार्यों की विस्तार से समीक्षा की।                        मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और उच्चाधिकारियों के साथ बाढ़ से हुए नुकसान की जानकारी लेने के बाद दिल्ली रवाना होने से पहले उन्होंने कहा कि क्षति के पूरे आकलन के बाद यह राशि और बढ़ाई जाएगी। 

प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्री से कहा कि आप बाढ़ से विस्थापितों के पुनर्वास की तत्काल व्यवस्था करें। पीएम ने यह भी कहा कि अधिकारियों को निर्देश दें ताकि एक हफ्ते के अंदर अधिकारी पीड़ित परिवारों की सूची ईमानदारी से बनाएं। साथ ही जो संचार सेवाएं, सड़क, पुल-पुलिया टूटी है उसे तत्काल दुरुस्त करवाएं। इसके लिए केंद्र सरकार बिहार के साथ है और जो भी मदद की जरूरत होगी वह भेजी जाएगी। 

1 comment:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here