*उत्तर प्रदेश - मायावती के बाद अब भाजपा की नजर अब मुलायम के वोट बैंक पर* - ibn24x7news
test banner
loading...

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here
loading...

Sunday, July 30, 2017

*उत्तर प्रदेश - मायावती के बाद अब भाजपा की नजर अब मुलायम के वोट बैंक पर*

उत्तर प्रदेश 30 (Jul) - भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दलित वोटों के बाद अब पिछडों खासकर मुलायम सिंह यादव के कट्टर समर्थक माने जाने वाले ‘यादव’ वोटों पर अब पैनी नजर है।
राजनीतिक प्रेक्षक मान रहे हैं कि भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने आज लखनऊ में इसी वजह से पार्टी के बूथ लेबल कार्यकर्ता सोनू यादव के यहां अपना दोपहर का भोजन रखवाकर एक बडा संदेश देने की कोशिश की है।तीन दिन के दौरे पर लखनऊ आये श्री शाह ने दूसरे दिन सोनू यादव के यहां खाना खाने का निश्चय किया।केशव प्रसाद मौर्य को प्रदेश की कमान सौंपकर भाजपा ने पिछडे वर्ग के कुशवाहा मतदाताओं को अपनी ओर आकर्षित करने में सफलता पायी थी। स्वामी प्रसाद मौर्य के भाजपा में शामिल होने के बाद इस जाति के मतदाताओं ने भाजपा से अपने को और जोडा।
पिछडों में लोधी जाति के करीब 07 फीसदी मतदाता हैं। राजस्थान के राज्यपाल और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की वजह से इस जाति के ज्यादातर मतदाता भाजपा समर्थक माने जाते हैं। श्री सिंह लोधी जाति के हैं।आजमगढ में रमाकांत यादव कई बार सांसद चुने गये। उनकी राजनीतिक कद काठी बढती जा रही थी। बिरादरी में बडे नेता के रुप में उभर रहे थे। मुलायम सिंह यादव ने 2014 में मैनपुरी छोड आजमगढ से लोकसभा का चुनाव लडा और रमाकांत को हराया। हार की वजह से लगातार आगे बढ रहे रमाकांत की तेजी में ब्रेक लगा। भाजपा उम्मीदवार के रुप में चुनाव लडे रमाकांत यादव को अभी भी इसकी टीस है।अपनी पार्टी के वोट बैंक में लगातार इजाफा करने में जुटे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सबसे पहले भाजपा के पारम्परिक वोटों में दलितों को जोडना शुरु किया। AUP NEWS NETWORK

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here