*देवरिया (गौरीबाजार) घर के इकलौते चिराग को बिजली के करंटने बुझा दिया* - ibn24x7news
test banner
loading...

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here
loading...

Wednesday, June 21, 2017

*देवरिया (गौरीबाजार) घर के इकलौते चिराग को बिजली के करंटने बुझा दिया*

देवरिया में आए दिन करंट से मौते हो रही हैं। बुधवार को  एक घर के इकलौते चिराग को करंटने बुझा दिया। कुछ दिन पूर्व ही वह युवक पिता के साथ हरियाणा से घर लौटा था। पिछले एक महीने के दौरान जिले में करंट से यह सातवीं मौत है।गौरीबाजार थाना क्षेत्र के रामलक्षन गांव के रहने वाले राम विचारे पूरे परिवार के साथ हरियाणा में रहते हैं। एक माह पूर्व वह परिवार के साथ गांव पर आए थे।  बुधवार की सुबह उनका बेटा 28 वर्षीय बेटा राजीव निर्माणाधीन मकान की तरी कर रहा था। इस दौरान टूल्लु पंप से जुड़ा तार छू जाने से करंट की चपेट में आ गया। परिजन उसे लेकर गौरीबाजार स्वास्थ्य केन्द्र पर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। राजीव अपने मां बाप का एकलौता पुत्र था। मौत की खबर मिलते हीघर में कोहराम मच गया। मां आशादेवी और पत्नी सुमन का रो- रो कर बुरा हाल है। उसकी डेढ़ वर्षकी बेटी मुस्कान है। जो पिता की राह देख रही है।रिपोर्ट आलोक यदुवंशी देवरिया

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here