*देवरिया - दुल्हन ने शादी से किया इनकार दूल्हा निकाला दिव्‍यांग* - ibn24x7news
test banner
loading...

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here
loading...

Wednesday, June 28, 2017

*देवरिया - दुल्हन ने शादी से किया इनकार दूल्हा निकाला दिव्‍यांग*


देवरिया जिले में भटनी के जलपामाता मंदिर पर बुधवार को एक बारात नाचते गाते पहुंची। बारातियों की आवाभगत दूल्हन पक्ष के लोग कर ही रहे थे कि अचानक दूल्हन की नजर दूल्हे पर पड़ी। दूल्हा दिव्‍यांग था। उसकी पीठ पर कूबड़ था जिसे देख दूल्हन भड़क गई। उसने शादी से इंकार कर दिया। परिवारीजनों के मान मनौवल के बाद भी दूल्हन शादी को राजी न हुई तो दोनों पक्ष बिना शादी अपने अपने घर लौट गए। दुल्‍हन का कहना था कि उससे दूल्‍हे की विकलांगता की बात छिपाई गई थी। बरहज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती की शादी बिहार प्रान्त के मोहनपुर थाना कटया निवासी टुनटुन राजभर पुत्र ज्वाला राजभर से तय हुई। परिवार की माली हालत ठीक न होने के कारण लड़की के पिता ने मंदिर से विवाह करने का आग्रह किया। इसके बाद भटनी के जलपामाता मंदिर पर विवाह करने का निर्णय लिया गया। बुधवार को वधू पक्ष मंदिर पहुंचकर मांगलिक कार्यक्रम की तैयारियों में जुट गए थे। मंदिर परिसर में गाजे बाजे के साथ बारात भी पहुंची। युवती के परिवारीजन बारातियों के स्वागत में जुट गए। इसी बीच द्वारपूजा की रस्म के दौरान युवती की नजर दूल्हे पर पड़ी तो देखा की दूल्हा का कूबड़ निकला हुआ है।
इसी पर दुल्हन ने दूल्हा से शादी करने पर इनकार कर दिया ,और बारात बिन शादी की वापस लौट गयी।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here