*NNOI देवरिया के जिला कारागार में एक महिला बंदी ने बच्चे को जन्म दिया। इस खुशी में अन्य बंदियों ने शोहर गाकर खुशी मनाई। जेल में ही महिला बंदी हत्या में जिला कारागार में बंद थी। बच्चे के जन्म के बाद महिला को जमानत मिल गई।
देवरिया जिले के खुखुन्दू थाना क्षेत्र के धरहरा गांव निवासी संजय व उनकी पत्नी सरोज देवी को पुलिस ने पिछले वर्ष मई में हत्या के प्रयास में जेल भेज दिया था। दोनों पर हत्या का आरोप है। जेल जाने के समय सरोज देवी गर्भवती थी। 21 मार्च को सरोज देवी ने जिला कारागार में बच्चे को जन्म दिया। महिला बंदी द्वारा बच्चे के जन्म देने पर अन्य महिला बंदियों ने सारी रसमें की और शोहर गाया। बच्चे के जन्म पर जेल अधीक्षक के मदद से मिठाई बाटी गई। इसमें जेल के बंदी और पुलिस भी शामिल हुए। जेल अधीक्षक रंग बहादुर पटेल ने कहा कि एक महिला ने बच्चे को जन्म दिया था। बच्चे के जन्म पर मिठाई बाटी गयी। बच्चे के जन्म के बाद महिला को जमानत भी मिल गई।
No comments:
Post a Comment