पीरो ( भोजपुर ) देश में प्याज सहित आम लोगों की जरूरत के चीजों की आसमान छूती मंहगाई के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने सडक पर उतर कर आक्रोश जताया । कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मो जमील खान के नेतृत्व में सडक पर उतरे कांगजनो ने महंगाई के मुद्दे पर आक्रोशपूर्ण नारेबाजी के बीच प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया । इस दौरान कांग्रेस नेत्री रेणु सिंह ने प्याज की आसमान छूती कीमतों के लिए केंद्र सरकार को जिम्मेवार ठहराते हुए कहा कि सरकार की गलत नीतियों के कारण आज प्याज ,आलू सहित अन्य आम जरूरत की चीजें साधारण लोगों की पहुंच से बाहर होती जा रही है ।

No comments:
Post a Comment