अनूपपुर– अनूपपुर जिले सहित पूरे मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी में 30/11/2019 को जिलाध्यक्षों के लिए कार्यकर्ताओ के बीच रायसुमारी की गई थी। जिला अनूपपुर के अध्यक्ष पद के लिए कई लोगो ने अपनी दावेदारी पेश की थी इसके पश्चात यह कयास लगाए जा रहे थे कि अगला जिलाध्यक्ष कौन होगा।वंही प्रदेश संगठन द्वारा 5 नवंबर को अनूपपुर के जिलाध्यक्ष पद पर पूर्व जिलाध्यक्ष ब्रिजेश गौतम को नियुक्त किया गया इस प्रकार से ब्रिजेश गौतम अनूपपुर जिले में तीसरी बार जिलाध्यक्ष मनोनीत किये गये। ब्रिजेश गौतम के जिलाध्यक्ष पद पर नियुक्त किये जाने से उनके समर्थकों में खुशी और हर्ष व्याप्त है।
भारतीय जनता पार्टी जिला अनूपपुर के नए नियुक्त जिलाध्यक्ष ब्रिजेश गौतम के अनूपपुर रेल्वे स्टेशन पर प्रथम आगमन के अवसर पर फूल मालाओं से अभिनंदन हेतु भाजपा कार्यकर्ताओं का सैलाब उमड़ उठा।अपने सारगर्भित भाषण के दौरान जिलाध्यक्ष ब्रिजेश गौतम ने कहा कि इस दिन को मैं कभी नही भूल पाऊंगा।
राजनगर मंड़ल के कार्यकर्ताओं में ब्रिजेश गौतम को जिलाध्यक्ष पद पर नियुक्त किये जाने से अपनी खुशी को जाहिर करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

राजनगर के मंडलाध्यक्ष राजेश कलशा ने कहा कि ब्रिजेश गौतम के जिलाध्यक्ष नियुक्त किये जाने से जिले के संगठन को मजबूती और उनके अनुभव का लाभ मिल सकेगा।
रिपोर्ट मुकेश कुमार राय ibn 24x7news anuppur
No comments:
Post a Comment