फैजाबाद-नारी सशक्तिकरण हेतु दुसरे दिन चला जागरूकता अभियान - ibn24x7news
test banner
loading...

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here
loading...

Thursday, December 7, 2017

फैजाबाद-नारी सशक्तिकरण हेतु दुसरे दिन चला जागरूकता अभियान

IBN24X7NEWS संवाददाता-मो0 आलम शेख फैजाबाद

 फैजाबाद स्थानीय हिन्दू इंटर कॉलेज रूदौली में बालिकाओं को सशक्त और सुरक्षित बनाने की दृष्टि से रूदौली पुलिस सर्कल द्वारा एक जागरूकता सेमिनार का आयोजन हुआ। जिसमे सीओ रूदौली कोतवाल रूदौली सहित कई पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे। विद्यालय के अध्यापक आशीष शर्मा ने सभी विद्यालय परिवार की ओर से अभिनदंन किया पुलिस क्षेत्राधिकारी रूदौली धनंजय सिंह कुशवाहा ने बालिकाओं को जागरूक बनाने के लिए सरकार की मंशा के अनुरूप मौजूदा प्राविधानों व नियमों की जानकारी दी।उन्होंने बालिकाओं को महिला हेल्पलाइन 1090 के विषय मे विस्तार से बताया। इस अवसर पर उर्न्होने बालिकाओं में पावर एंजेल टीम का भी गठन किया और इस दिशा में कार्य करने को प्रेरित किया।उन्होंने इस परिप्रक्ष्य में हुए कानूनी बदलावों की भी जानकारी दी।कोतवाल रूदौली  ने कहा कि बालिकाओं को अपने भीतर नैतिकता व चारित्रिक विशिष्टता विकसित करते हुए अपने को सशक्त बनाने की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने निर्भीक होकर अध्ययन कार्य करने की सलाह दी।              इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य धीरेन्द्र तिवारी सहित प्रवक्ता अनिल खरे, राजेन्द्र तिवारी राधेकृष्णन यादव, प्रमोद जी, कमेशमनी पाठक, राममिलन यादव, अशोक राय आलोक सिंह प्रवेश कुमार  हिमांशु सिंह , शैलेन्द्र सिंह समस्त अध्यापक गण कर्मचारी व  नयागंज चौकी प्रभारी रामचेत यादव सहित महिला पुलिस कर्मी भी मौजूद रहे। प्रधानाचार्य श्री तिवारी अंत मे सभी का आभार व्यक्त किया।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here