IBN 24×7NEWS विजय कुमार शर्मा प, च,बिहार
भारत व नेपाल के सीमावर्ती क्षेत्रों को व्यापार के रूप में विकसित करने के लिए भारत सरकार के वित्त मंत्रालय ने वाल्मीकिनगर को स्थल सीमा शुल्क कार्यालय खोलने का हरी झंडी दे दी है। इसके लिए अधिसूचना जारी होते ही वाल्मीकिनगर स्थल सीमा शुल्क कार्यालय में अधिकारियों व जवानों की तैनाती के साथ कार्यालय और बैरियर को चुस्त-दुरुस्त बनाया जा रहा है। फिलहाल स्थल सीमा शुल्क कार्यालय वाल्मीकिनगर में आधा दर्जन अधिकारियों व जवानों की तैनाती की गई है। जिसमें स्थल सीमा शुल्क निरीक्षक के पद पर अनुज कुमार राज, वरीय हवलदार अवधेश पासवान, डीके आजाद, हवलदार शैलेंद्र कुमार, अरूण कुमार ( दो) व आदेशपाल सुरेंद्र उपाध्याय की तैनाती की गयी है। स्थल सीमा शुल्क कार्यालय से दोनों देशों के बीच व्यवसाय बढेंगे तथा विकास होगा।
राज्य के सहायक आयुक्त ( तकनिकी ) सीमा शुल्क ( नि0) मुख्यालय पटना एनके चौधरी बताया कि जैसे ही नेपाल सरकार द्वारा त्रिवेणी बजार छोटी भंसार का उन्नयन बड़ी भंसार में किया जाएगा तो वाल्मीकिनगर लैण्ड कस्टम स्टेशन से त्रिवेणी बजार नेपाल के बीच विधिवत व्यापार शुरू हो जायेगा।
वाल्मीकिनगर स्थल सीमा शुल्क निरीक्षक अनुज कुमार राज ने बताया कि सरकार और विभाग के अधिकारियों के आदेश पर यहां अधिकारियों व कर्मचारियों की तैनाती हो गई है। स्थल सीमा शुल्क कार्यालय को चुस्त-दुरुस्त किया जा रहा है। तकनीकी अड़चने दुर होते ही यहां से भंसार का कार्य शुरू हो जाएगा।
No comments:
Post a Comment