अनुसूचित जाति जनजाति कर्मचारी संघ की बैठक हुई सम्पन्न, कमिटी गठन, सांगठनिक मजबूती पर हुई चर्चा - ibn24x7news
test banner
loading...

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here
loading...

Monday, October 21, 2019

अनुसूचित जाति जनजाति कर्मचारी संघ की बैठक हुई सम्पन्न, कमिटी गठन, सांगठनिक मजबूती पर हुई चर्चा

 

बिहार राज्य अनुसूचित जाति जनजाति कर्मचारी संघ की बैठक पूर्वनिर्धारित समयानुसार नगर के डीएम एकेडमी के प्रांगण में सम्पन्न हुई जिसमें विभिन्न विभागों में कार्यरत एससी एसटी कोटि के कर्मचारी सम्मिलित हुए।

बैठक में संघ के बगहा 1 प्रखंड इकाई के गठन एवं विभिन्न विभागों के एससी एसटी कोटि के अधिकाधिक कर्मचारियों को संघ से जोड़ने पर विस्तृत चर्चा हुई। इसकी सूचना संघ के प्रचार सचिव सह मीडिया प्रभारी सुनिल कुमार ‘राउत’ ने दिया। आगे बताया कि उपस्थित कर्मचारियों ने अपने अपने विचार प्रकट किए तथा संघ के विकास, कर्मचारियों की एकजुटता पर बल दिया एवं कहा कि समाज और भावी पीढ़ी के उत्थान, विकास के लिए शिक्षा, एकजुटता से संगठित होना आवश्यक है। संघ की अगली बैठक सर्वसम्मति से आगामी 17 नवम्बर को 10 बजे दिन में डीएम एकेडमी के प्रांगण में होना सुनिश्चित की गई। बैठक की अध्यक्षता राजू कुमार ने किया।

मौके पर संघ के जिला सचिव जयप्रकाश प्रकाश, बगहा 2 प्रखंड अध्यक्ष शैलेश कुमार पासवान, सचिव रमाशंकर प्रसाद, संयोजक मंडल सदस्य संजय कुमार, संघ के प्रचार सचिव सह मीडिया प्रभारी सुनिल कुमार ‘राउत’, कार्यकारिणी सदस्य राजू साह, राजू कुमार, अंबिका राम, राजेश सक्सेना, तिरेन्द्र राम, राकेश राम, रामेश्वर राम, मोहन माँझी, राजेश पासवान, सुमन कुमार, ऋषिराज कुमार राम, संतोष पासवान, बैरिस्टर राम, ज्ञानी राम, विजय राम, विजय किशोर राम, हेमंत कुमार, संजय कुमार सहित दर्जनों कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

रिपोर्ट विजय कुमार शर्मा ibn24x7news प,च,बिहार

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here