महाराष्ट्र विधानसभा चुनावः 8.89 करोड़ मतदाता आज करेंगे मतदान - ibn24x7news
test banner
loading...

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here
loading...

Monday, October 21, 2019

महाराष्ट्र विधानसभा चुनावः 8.89 करोड़ मतदाता आज करेंगे मतदान

रिपोर्ट  जितेंद्र कुमारibn24x7news शाहजहांपुर

महाराष्ट्र इलेक्शनइलेक्शन 2019

महाराष्ट्र विधानसभा चुनावः 8.89 करोड़ मतदाता आज करेंगे मतदान, 288 सीटों पर 3,237 उम्मीदवार | महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए आज वोट डाले जाएंगे। सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान होगा। नतीजे 24 अक्तूबर को आएंगे। महाराष्ट्र की 288 सीटों पर 3,237 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें से 235 महिलाएं हैं। यहां कुल 8,89,39,600 मतदाता हैं, जिनमें से 4,28,43,635 महिलाएं हैं। यहां 96,661 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। चुनाव आयोग ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। महाराष्ट्र में केंद्रीय बलों और राज्य पुलिस के तीन लाख जवानों को तैनात किया गया है।यहां भाजपा के सामने दोबारा सत्ता हासिल करने की चुनौती है। महाराष्ट्र में भाजपा, शिवसेना और अन्य छोटे दलों के साथ चुनाव लड़ रही है, उसका मुकाबला कांग्रेस और एनसीपी गठबंधन से है।

 

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here