सदर विधायक सरिता भदौरिया द्वारा प्रशासनिक अधिकारियों एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम को साथ लेकर दौरा किया - ibn24x7news
test banner
loading...

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here
loading...

Monday, August 19, 2019

सदर विधायक सरिता भदौरिया द्वारा प्रशासनिक अधिकारियों एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम को साथ लेकर दौरा किया

रिपोर्ट  अंकुर त्रिपाठी  ibn24x7 news इटावा

इटावा:- जिले में चम्बल नदी बाढ़ से बढ़पुरा क्षेत्र के प्रभावित ग्रामों का सदर विधायक सरिता भदौरिया द्वारा प्रशासनिक अधिकारियों एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम को साथ लेकर दौरा किया गया। सदर विधायक ने कहा कि बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र व ग्रामों पर जिला प्रशासन लगातार नजर रखे हुए है तथा उपजिलाधिकारी सदर सिद्धार्थ के नेतृत्व में हरसंभव सहायता व सुबिधा उपलब्ध कराई जा रही है।

वहीं आज उपजिलाधिकारी सदर के साथ सदर विधायक श्रीमती भदौरिया द्वारा प्रभावित ग्राम वसवारा एवं मड़ैया पछायागांव के अलावा बढ़पुरा मड़ैया का दौरा करके स्थिति का जायजा के लिए गया। साथ में उपस्थित सदर तहसील दार एन राम को उपरोक्त प्रभावित ग्रामीणों को सभी प्रकार की राहत प्रदान कराए जाने को कहा गया।

जलस्तर घटते ही सभी प्रभावित ग्रामों के लोगों को पुनः पूर्व की तरह स्थापित कराने की व्यवस्था कराए जाने को भी कहा गया। बाढ़ के पानी से हुए जलभराव तथा घरों में कैद लोगों की परेशानी को देखते हुए ग्राम वसवारा एवं मड़ैया पछायागांव लोगों के आवागमन के लिए जिलाप्रशासन द्वारा नाव उपलब्ध कराई गयी तो वहीँ सदर विधायक द्वारा पानी से सुरक्षित आवागमन के लिए सेफ्टी किटों का वितरण किया गया।

इस अवसर पर सदर विधायक के साथ उपजिलाधिकारी सदर सिद्धार्थ ,सदर तहसीलदार एन राम के अलावा भाजपा जिला उपाध्यक्ष विकास भदौरिया,भाजपा बरिष्ठ नेता दिनेश भदौरिया,प्रधान रामकुमार भारद्वाज,सोनू आदित्य भदौरिया, सनी भदौरिया एवं लेखपाल तथा क्षेत्रीय पुलिस भी उपस्थित रही।इससे पूर्व भी सदर विधायक के कहने पर उपजिलाधिकारी सदर सिद्धार्थ के नेतृत्व में सदर तहसीलदार द्वारा प्रभावित ग्रामों वसवारा,व मड़ैया पछायागांव में उदी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ सुनील कुमार की चिकित्सा टीम के माध्यम से लोगो का स्वास्थ्य परीक्षण कराने के साथ दवा (मेडिसिन)का वितरण कराया गया।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here