रिपोर्ट अंकुर त्रिपाठी ibn24x7 news इटावा
इटावा:- जिले जाने माने संस्थान सेवन हिल्स के चेयरमैन शिवकिशोर दुबे एडवोकेट ने आज प्रेस वार्ता में जानकारी दी और कहा कि, हमारा विद्यालय छात्र छात्राओं के बेहतर भविष्य निर्माण को लेकर प्रतिबद्ध है अतः इसलिये रोजगार परक शिक्षा देने के लिये हमने मेडिकल व इंजीनियरिंग की शिक्षा की कोचिंग की व्यवस्था कोटा के अनुभवी शिक्षकों द्वारा की गई है ।
इसके अतिरिक्त विज्ञान के छात्र छात्राओं की प्रेक्टिकल शिक्षा व अनुसंधान हेतु एक्सपर्ट कम्पनी से भी हमने अनुबन्ध किया है जिससे बच्चे नवीन वैज्ञानिक दृष्टिकोण से आगे बढ़ेंगे । हमारे पूर्व प्रधानाचार्य डॉ कैलाश यादव ने अपने निजी कारणों से विद्यालय के श्री राम चरन लाल एजुकेशनल ट्रस्ट व विद्यालय के प्रधानाचार्य पद से लिखित रूप से इस्तीफा दे दिया है । जिसे ट्रस्ट ने सहजता से स्वीकृत भी कर लिया है । इसी के साथ विद्यालय प्रबंधन ने अपने नवनियुक्त उपप्रधानाचार्य सौरभ दुबे को नये प्रधानाचार्य का कार्यभार भी सौप दिया है l
No comments:
Post a Comment