मऊ: जनपद मऊ पुलिस अधीक्षक श्री ललित कुमार सिंह के निर्देशन में अवैध शराब करोबार/कारोबारियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान - ibn24x7news
test banner
loading...

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here
loading...

Friday, June 1, 2018

मऊ: जनपद मऊ पुलिस अधीक्षक श्री ललित कुमार सिंह के निर्देशन में अवैध शराब करोबार/कारोबारियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान

जनपद मऊ पुलिस अधीक्षक श्री ललित कुमार सिंह के निर्देशन में अवैध शराब करोबार/कारोबारियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 30.05.2018 को स्वाट टीम द्धितिय व थाना सरायलखंसी पुलिस को उस समय अहम सफलता हाथ लगी जब मुखबिर सूचना मिली कि कुछ शराब तस्कर माफिया एक लाल रंग के स्कार्पियो से अवैध शराब एवं अपमिश्रीत शराब लेकर बकवल मोड़ से रणवीरपुर होते हुए हथिनी मार्ग से पहसा होते हुए जनपद बलिया जाने वाले है इस सूचना पर विश्वास करके हम पुलिस वाले रणवीरपुर से आने वाले वाहनो का इन्तजार हथिनी तिराहा पर करने लगे कि थोड़ी देर में ही एक गाड़ी की रोशनी दिखाई पड़ी नजदीक आने पर टार्च की रोशनी से रोकने का प्रयास किया गया तो हम पुलिस वालो को देखकर स्कार्पियो उपरोक्त सवार पीछे मुड़कर भागने का प्रयास किया कि हमराही कर्मचारीगण के मदद से हथिनी से पहसा जाने वाले मार्ग पर पकड़ लिया गया तथा उक्त वाहन से कब्जे से लगभग 70 हजार रुपये कीमती 22 पेटी में कुल 1056 शीशी (क्वाटर) अवैध अग्रेजी शराब बरामद कर वाहन चालक को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उक्त द्वारा अपना नाम कमलेश खरवार पुत्र हेतु राम साकिन कुसमौर थाना सरायलखन्सी, जनपद मऊ बताया गया तथा शराब तस्करी के सम्बन्ध में पूछा गया तो बताया कि मै अपने साथी राजेन्द्र सिंह पुत्र वंश नरायन सिंह साकिन मेहनगर थाना मेहनगर जनपद आजमगढ के मिलकर करते है यह माल हम दोनो का है जिसे बेचने के लिए जनपद बलिया जा रहा था कि आप लोगों द्वारा पकड़ लिया गया।

     बरामदगी –
1. अदद स्कार्पियो वाहन सं0 यूपी 54 ई 2400।
2. 22 कार्टुन में कुल 1056 शीशी क्वाटर अग्रेजी शराब।
3. 10 लीटर के जरिकैन में 10 लीटर ओ.पी. केमिकल।
4. 02 किग्रा0 यूरिया
5. 1/2 किग्रा0 नौसादर
6. 250 ग्राम फिटकरी चूर्ण

गिरफ्तार अभियुक्त –
1. कमलेश खरवार पुत्र हेतु राम साकिन कुसमौर थाना सरायलखन्सी, जनपद मऊ।

वांछित अभियुक्त-
1. राजेन्द्र सिंह पुत्र वंश नरायन सिंह साकिन मेहनगर थाना मेहनगर जनपद आजमगढ।

गिरफ्तार करने वाली टीम –
एसएसआई संजय कुमार सरोज ( प्रभारी थाना सरायलखन्सी/प्रभारी स्वाट द्वितीय ), उ0नि0 राधे श्याम सरोज, बी.के. सिंह (स्वाट टीम द्वितीय), उ0नि0 अमित मिश्रा, एचसीपी सेनापति, का0 जवाहर लाल, अजय कुमार यादव, विवेक कुमार पाण्डेय, रितेश राय, का0 शैलेन्द्र कन्नौजिया (सर्विलांस सेल)।

जनपद मऊ पुलिस अधीक्षक द्वारा उक्त गिरफ्तारकर्ता पुलिस टीम को उत्साहवर्धन हेतु 5000/ रुपये के नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया है।




रिपोर्ट सिद्धार्थ मौर्या ibn24x7news मऊ 

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here