Ibn24x7news रिपोटर ललन कुमार निराला
निर्मली (सुपौल) : पश्चिम बंगाल के हुगली से देशभर की साइकिल यात्रा पर निकले जयदेव राउत शनिवार को निर्मली पहुंचे। श्री राउत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान से प्रेरित होकर देश भर की साईकिल यात्रा पर निकले
हैं। शनिवार की संध्या वे निर्मली पहुंचे और नगर भाजपा अध्यक्ष अनिल कुमार साह व भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया. श्री राउत ने रात्रि विश्राम भाजपा नगर अध्यक्ष के घर पर ही किया। श्री राउत ने बताया कि अपने 293 दिनों के सफर में 18 राज्यों को घूमते हुए अभी वे बिहार का भ्रमण कर रहे हैं। बताया कि इसके बाद वे सुपौल होते हुए असम यात्रा पर निकल जायेंगे। कहा कि देश के प्रधानमंत्री ने स्वच्छ भारत की कल्पना की है लेकिन जब तक देश का हर नागरिक स्वच्छता को लेकर जागरूक नहीं होता, कुछ नहीं हो पाएगा। बताया कि अब तक वे पश्चिम बंगाल से यात्रा प्रारम्भ कर उड़ीसा, आंध्रप्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक, गोआ, महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, पंजाब, जम्मू, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश सहित 18 राज्यों की यात्रा पूरी कर चुके हैं. रास्ते में जहां भी रात होती है। वो भाजपा से जुड़े लोगों से मदद मांगते हैं और वे लोग उनकी सहायता भी करते हैं।

No comments:
Post a Comment