सुपौल - प्रदर्शनकारियों ने किया रास्ता जाम - ibn24x7news
test banner
loading...

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here
loading...

Monday, December 11, 2017

सुपौल - प्रदर्शनकारियों ने किया रास्ता जाम

Ibn24x7news रिपोटर ललन कुमार निराला


निर्मली: सुपौल कोसी भुतही बलान संघर्स समिति के आह्वान पर न नरहिया बाजार स्थित भुतही बलान पुल के पास एनएच- 57पर इलाके के छप्पन गांव के तकरीबन लाखो लोग सुबह से ही झंडा बेनर ढोल  बैंड बाजे लेकर एनएच- 57को जाम कर दिया। जिसके कारण कोसी महासेतु से लेकर ब्रह्मपुर चैक तक गाड़ियों की लंबी कतारें लग गयी। प्रदर्शनकारियों के भीड़ को नियंत्रण करने के वास्ते दो थाना फुलपरास और लौकही के पुलिस जाम स्थल पर पहुच कर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अमरेश्वर चैधरी के नेतृत्व में वस्तुस्थिति को नियंत्रण में करने का प्रयास करने लगे। जाम स्थल पर किसी तरह की अनहोनी या फिर घटना न घटे इसके लिए फायर बिग्रेड की गाड़ियां को बुलाई गई। कोसी भूतही बलान के पीड़ित लोग जो कई दशको से विकास के इस दौर में पीछे छूट गए है। जाम कर रहे प्रदर्शनकारियों ने सरकार व राजनेताओ के विरुद्ध जम कर नारेवाजी कर रहे थे। लाठी, गोली की सरकार नही चलेगी,झूठा आश्वासन नही चलेगी की नारे लगा रहे थे। प्रदर्शनकारीअपनी पन्द्रह सूत्री मांगों को लेकर यह धरना प्रदर्शन किया है। प्रदर्शनकारियों का मांग थी कि निर्मली से घोघरडीहा तक जाने वाली मुख्य सड़क जो 1986 ई0 में भुतही बलान में आई प्रलयकारी बाढ़ के कारण जगह जगह सड़क व पुल  पुलिया ध्वस्त हो गया है उसे अबिलम्ब बनाया जाय। अगस्त माह में क्षेत्र में आई प्रलंयकारी बाढ़ के कारण लाखो एकड़ में लगी धान की फसलें बर्बाद हो गई थी, उसका मुआबजा दो। क्षेत्र के विभिन्न बिद्यालय में पढ़ाई से लेकर गिरती हुई विधि व्यवस्था को दुरुस्त करो।  साथ ही विभिन योजनाओ में हो रहे लूट खसोट बन्द करो, के अलावा अन्य मांगों के समर्थन में गुसाये लोगो ने एनएच 57 को चार घन्टा जाम कर बवाल काटा। जाम की सूचना मिलते ही फुलपरास अनुमंडल पदाधिकारी कमरे आलम जाम स्थल पर पहुच कर प्रदर्शनकारियों को समझने की पूरी कोशिश की लेकिन  प्रदर्शनकारी नही माने। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि जबतक जिला पदाधिकारी सन्त अशोक कपिल जाम स्थल पर आकर हमारी मांगे नही पूरी करेंगे तब तक हमलोग जाम स्थल से नही हटेंगे। लेकिन एसडीओ श्री आलम ने  प्रदर्शनकारियों को  आश्वासन देते हुये कहा कि जो भी मांग आपलोगो की है वे मांग जायज है। आपकी मांग को जिलाधिकारी से लेकर मुख्यमंत्री तक पहुंचा देंगे। एसडीओ के  आश्वासन के वाद भी लोगों ने जाम नहीं हटाया। जिसके बाद जिला पदाधिकारी श्रीसत अशोक कपिल ने दूरभाष पर आंदोलनकारियों को आश्वासन दिया कि आगामी 16 दिसम्बर को वे स्वयं घोघरडीहा प्रखंड पहुंचकर मिलेंगे। डीएम ने आंदोलनकारियों सी माह कार्य प्रारंभ करने का आश्वासन दिया। जिसके बाद आंदोलनकारियों ने जाम हटा लिया।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here