सुपौल विद्यालय की समस्याओं को लेकर प्रधान के खिलाफ धरना प्रदर्शन - ibn24x7news
test banner
loading...

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here
loading...

Tuesday, December 19, 2017

सुपौल विद्यालय की समस्याओं को लेकर प्रधान के खिलाफ धरना प्रदर्शन

Ibn24x7news रिपोटर ललन कुमार निराला


मरौना सुपौल उत्क्रमित मध्य विद्यालय पड़री के सैकड़ो ग्रामीणों व छात्र छात्राओं ने  सोमवार को पोशाक छात्रवृत्ति,मीनू अनुसार मध्यान भोजन व पठन पाठन तथा विद्यालय में गिरती हुई विधि व्यवस्था को लेकर विद्यालय प्रधान चन्द्रशेखर मंडल के विरुद्ध जोड़दार प्रदर्शन व नारे वाजी की ।पोषक क्षेत्र के अभिभावक बिंदेध्वर मंडल, बिनोद कुमार साह,जिबछ राम,शिबनाथ मंडल,सीताराम मंडल, शत्रुधन साफी, मनोज कुमार मंडल, प्रमोद मंडल,सूर्य नारायण साह, बिना देवी,फूलो देवी,दुर्गानद प्रसाद, राम नारायण मंडल।मदनेश्वर प्रसाद आजाद समेत सैकड़ो ग्रमीणों ने बताया कि वर्ष 2014 ,15,16,17,का पोषक व छात्रवृत्ति राशि स्कूली बच्चों को आज तक विद्यालय प्रधान श्री मंडल के द्वारा नही दिया गया है।तो वही मध्हान भोजन माह में कभी कभार दिया जाता है।जो कि मीनू के अनुसार नही दिया जाता है।और विद्यालय समय पर नही खुलती है।अगर खुलती भी है तो सरकार के नियम को ताक पर रख कर दिन के ग्यारह बजे के बाद ही खुलती है। जहाँ तक शिक्षकों की बात है तो बिद्यालय में कुल 14 शिक्षक पदस्थापित है।जिसमे डॉ अरविंद कुमार मंडल, उत्क्रमित उच्च विद्यालय रसुआर में प्रतिनियुक्त है।स्तय नारायण यादव बीआरसी कार्यालय में प्रतिनियुक्त है।तो वही ओम प्रकाश मंडल बिभागीय प्रशिक्षिण ले रहे है।वाकी ग्यारह शिक्षक स्कूल से बराबर गायब रहते है।जिसके कारण प्रखंड क्षेत्र स्थित विद्यालयों में शिक्षा व्यवस्था दिन प्रतिदिन बद से बतर होती जा रही है। सात व आठ कक्षा के छात्र एवं छात्राओ को  बैठने के लिए बैंच और डेक्स का राशि विद्यालय प्रधान के द्वारा उठाव वर्षो पूर्व कर लिया गया है।सभी छात्र व छात्राएं खाली फर्श पर बैठ कर पढ़ने के लिए मज़बूर है।विद्यालय परिसर में बने शौचालय का हाल बेहाल है।शौचालय के आस पास गन्दीगियो का अंबार लगा रहता है।जो भी शौचालय बना हुआ है।उसमें शिक्षकों के अलावे किसी और को जाना बर्जित है।बच्चे इधर उधर मल मूत्र त्याग करते है हमेशा शौचालय बन्द ही रहता है।सहायक शिक्षक अखिलेश कुमार,उदय कुमार मंडल,दिन के 11:30 बजे विद्यालय पहुँचे है तो वही विद्यालय प्रधान चन्दरशेखर मंडल सोमवार को बिना सुचना के अनुपस्थित रहे।विद्यालय प्रधान के अनुपस्थित रहने पर मध्यान भोजन भी बंद था।रसोइया ने बताया कि जब विद्यालय प्रधान स्कूल नही आते है तो उस दिन मध्यान भोजन बन्द रहता है।प्रदर्शन कर रहे लोगो ने विद्यालय प्रधान के इन करतूतों से तंग आ कर के उनके विरुद्ध धरना प्रदर्शन कर नारे वाजी कर रहे थे।और विद्ययालय प्रधान को तवादला करने की मांग कर रहे थे।वही ग्रामीणों का कहना है कि प्रखंड प्रसार शिक्षा पदाधिकारी शिवजी मण्डल की संलिप्ता के कारण विद्यालय के राशि गवन किया गया है जबकि श्री मण्डल ने बताया कि विद्यालय सम्बन्धित गवन के बारे में मुझे किसी प्रकार की जान कारी नही ।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here