भोपाल(मध्यप्रदेश) - प्रदेश के कार्यशाला में तैयार हुई वॉर रूम की रणनीती - ibn24x7news
test banner
loading...

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here
loading...

Saturday, December 16, 2017

भोपाल(मध्यप्रदेश) - प्रदेश के कार्यशाला में तैयार हुई वॉर रूम की रणनीती

रिपोर्ट तीरथ पनिका IBN 24x7 News
ब्यूरो चीफ मध्यप्रदेश


भोपाल(मध्यप्रदेश) - जिला सह मीडिया प्रभारी शैलेन्द्र श्रीवास्तव ने बताया की पंडित दीनदयाल परिसर भोपाल में मीडिया, सोशल मीडिया, आईटी सेल एवं कानूनी समिति की प्रदेश कार्यशाला का आयोजन हुआ | कार्यशाला 3 सत्रों में सम्पनं हुई, कार्यशाला के प्रथम सत्र में मुख्य रूप से भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी आदरणीय श्री  विनय सहस्त्रबुद्धे जी ,आदरणीय  संगठन मंत्री श्री  सुहास भगत जी, सह संगठन मंत्री श्री अतुल राय जी, प्रदेश महामंत्री श्री अजय प्रताप सिंह जी,श्री विष्णु दत्त शर्मा जी, युवा मोर्चा के लोकप्रिय अध्यक्ष श्री अभीलाष पांडे जी, युवा मोर्चा प्रदेश
प्रभारी श्री पंकज जोशी जी, प्रदेश आईटी  प्रभारी श्री शिवराज डाबी जी , प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री लोकेन्द्र पाराशर जी, भाजयुमो  राष्ट्रीय आईटी प्रभारी आदरणीय श्री देवांग दवे जी सोशल मीडिया प्रभारी आदरणीय श्री चेतन ब्रगता जी, सोशल मीडिया सह प्रभारी नीति जैन , राष्ट्रीय कानूनी समिति प्रभारी आदरणीय श्री आदित्य शंकर जी, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी आदरणीय श्री  शिवम छाबड़ा जी, राष्ट्रीय सह मीडिया प्रभारी श्री रोहित जैन जी एवं युवा मोर्चा के राष्ट्रीय पदाधिकारी उपस्थित रहे | कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष श्री अभीलाष पांडे जी ने की तथा स्वागत भाषण भी प्रस्तुत किया जिसमे उन्होंने हर क्षेत्र में मोर्चे के योगदान तथा युवा मोर्चा के अब तक के कार्यो को बताया साथ ही आगामी कार्यक्रमो की भी चर्चा की | प्रथम सत्र में आदरणीय श्री  विनय सहस्त्रबुद्धे जी एवं आदरणीय श्री  सुहास भगत जी का मार्गदर्शन सभी को प्राप्त हुआ |

श्री विनय सहस्त्रबुद्धे जी ने कहा की समाज में मीडिया की भूमिका हमेशा सकारात्मक होनी चाहिए जबकि सुहास भगत जी ने वर्तमान समय में सोशल मीडिया के महत्तव के बारे में बताया |
जबकि कार्यशाला के द्वीतीय सत्र में मीडिया, सोशल मीडिया, आई टी सेल एवं लीगल सेल की तकनीकी कार्यशाला सम्बंधित एक्सपर्टस के द्वारा समपन्न की गई, जिसमे विषेश रुप से नई तकनीकी एवं मीडिया प्रोटोकाल पर चर्चा हुई |
जबकि त्रतीय सत्र में म.प्र. के लोकप्रिय मुख्यमंत्री माननीय श्री शिवराज सिंह चौहान जी एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री नन्द कुमार चौहान जी का मार्गदर्शन सभी को प्राप्त हुआ |

 श्री नन्द कुमार चौहान ने बताया की किस प्रकार आज के समाज और चुनाव में सोशल मीडिया महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है आज के चुनाव में वार रूम में बैठे कार्यकरता की भी महती भूमिका है जबकि श्री शिवराज सिंह चौहान जी ने सरकार की योजनाओं के बारे में बताया साथ ही कहा कि इन योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ती तक पहुचाने में युवा मोर्चा को अपनी भूमिका निभानी है | कार्यशाला को सफल बनाने में युवा मोर्चा के सभी प्रदेश पदाधिकारियों की महत्त्वपूर्ण भूमिका रही |

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here