फैजाबाद - अयोध्या में नगर निगम के पहले महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने ली शपथ - ibn24x7news
test banner
loading...

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here
loading...

Tuesday, December 12, 2017

फैजाबाद - अयोध्या में नगर निगम के पहले महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने ली शपथ

संवाददाता- मो0 आलम शेख IBN24x7NEWS फैजाबाद

फैजाबाद - नवगठित अयोध्या-फैजाबाद नगर निगम के पहले निर्वाचित मेयर ऋषिकेष उपाध्याय ने आज शपथ ली भारतीय जनता पार्टी के महापौर उपाध्याय को मंडलायुक्त मनोज मिश्रा ने पद तथा गोपनीयता की शपथ दिलाई इस शपथ ग्रहण समारोह का समाजवादी पार्टी ने विरोध किया।

अयोध्या के राम कथा पार्क में आज नगर निगम के पहले महापौर के रूप में भारतीय जनता पार्टी के ऋषिकेश उपाध्याय ने शपथ ली। इस दौरान मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह के साथ भाजपा के बड़े पदाधिकारी भी मौजूद थे उनको कमिश्नर मनोज मिश्रा ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

यहां का राम कथा पार्क ऐतिहासिक शपथ ग्रहण समारोह का गवाह बना। मेयर के साथ ही पार्षदों ने भी शपथ ली। प्रदेश के मंत्री स्वतंत्र देव सिंह इस समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। अयोध्या को योगी सरकार ने नगर निगम का दर्जा दिया था। जिसके बाद अयोध्या के पहले मेयर ने शपथ ले ली है।
भगवा दुर्ग में तब्दील हुआ शपथ ग्रहण समारोह
निकाय चुनाव के बाद आज मेयर व पार्षदों के लिए शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया था। जिसके तहत अयोध्या-फैजाबाद नगर निगम के मेयर समेत पार्षदों ने शपथ ग्रहण की। अयोध्या शहर के राम कथा पार्क में शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। शपथ ग्रहण समारोह को लेकर राम कथा पार्क भगवा दुर्ग में तब्दील हो गया शपथ ग्रहण समारोह स्थल को भगवा करने को लेकर सपा पार्षदों ने शपथ ग्रहण समारोह का बहिष्कार किया।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here