फैजाबाद - गायत्री परिवार द्वारा कराया गया 5 कन्याओं का विवाह संपन्न - ibn24x7news
test banner
loading...

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here
loading...

Wednesday, December 13, 2017

फैजाबाद - गायत्री परिवार द्वारा कराया गया 5 कन्याओं का विवाह संपन्न

रिपोर्ट - मो0 आलम शेख IBN24x7NEWS फैजाबाद
                                   
 (फैजाबाद )गायत्री परिवार रुदौली द्वारा आज श्री रामलीला मैदान ख्वाजा हाल में पांच कन्याओं का विवाह कराया गया। सभी वर एवं कन्याओं का विवाह गायत्री परिवार के मुख्य पुरोहित पंडित राजेश मिश्रा द्वारा संपन्न कराया गया इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रुदौली के भाजपा विधायक रामचंद्र यादव रहे और इस पावन अवसर पर हजारों की संख्या में स्त्री पुरुष एवं बच्चे मौजूद रहे वर्ष 2014 से यह शादी निरंतर गायत्री परिवार द्वारा कराई जा रही है ।
आज दिन में 11:00 बजे मेहंदी कांप्लेक्स से 5 दूल्हों को अलग अलग घोड़ों पर बिठाकर बैंड बाजा भांगड़ा के साथ बारात निकाली गई जो कुद्दूसी मार्केट, कटरा, बताशा वाली गली,कोठी, तिपाई  होते हुए रामलीला मैदान पहुँची जहां पर कन्या पक्ष एवं गायत्री परिवार द्वारा जोरदार ढंग से स्वागत सत्कार किया गया। इसके बाद जलपान कराने के बाद वर पक्ष कन्या पक्ष एवं उपस्थित जनसमूह को भोजन कराने के बाद प्रांगण में बनाए गए अलग-अलग पांचों मण्डपो  में गायत्री परिवार के मुख्य पुरोहित पंडित राजेश मिश्रा द्वारा विवाह कराया गया।
सूरज पुत्र राम अवतार निवासी चिनहट लखनऊ की शादी नीलम शर्मा पुत्री रामचरन भेलसर  के साथ हुई सुखराम यादव पुत्र स्वामीनाथ निवासी चमरौली मिल्कीपुर की शादी रीमा यादव पुत्री हृदय राम यादव गौहनिया अमानीगंज के साथ हुई कृष्ण कुमार पुत्र बदलू राम निवासी रामबली प्रभात का पुरवा  डीली सरैया की शादी पूनम पुत्री बहाऊ काशीपुर रुदौली के साथ हुई बब्बन पुत्र रामसूरत निवासी मथ्थानेवादा की शादी रामावती पुत्री सुखीराम खुशका रूदौली के साथ हुई रंजीत पुत्र सोहवती निवासी ककरहा की शादी दीपा पुत्री दुखीराम गांधीनगर के साथ हुई ।                               

बड़ी संख्या में महिलाएं पुरुषों ने कन्याओं का कन्यादान पैर छूकर किया मण्डपो को काफी सुंदर ढंग से सजाया गया और सभी वर  कन्याओ को ग्रहस्थी का सारा सामान दिया गया देर शाम को विदाई की गई इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए गायत्री परिवार से जुड़े हुए गणेश अग्रवाल सुरेश चंद यज्ञसैनी राजेश सोनी नानक चौरसिया सूरज पांडे मृदुल मनोहर अग्रवाल राजेश बंसल जगदंबा गुप्ता कमलेश मिश्रा डॉक्टर रमेश कसौंधन आज का विशेष सहयोग रहा।

इस मौके पर विधायक रामचंद्र यादव ,पूर्व चेयरमैन अशोक कसौधन , विजय शंकर शुक्ला ,कमलेश मिश्रा, सेवा गोपी कसौंधन, दुर्गेश श्रीवास्तव ,सचिन कसौंधन ,आशीष, भोलू, मनीष चौरसिया, अनुराग अग्रवाल ,नारायण गुप्ता, महेश गुप्ता, झूला दिनेश, शेखर गुप्ता ,कुलदीप सोनकर ,विजय शंकर शुक्ला सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग एवं महिलाएं बच्चे उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here