अनूपपुर,बिजुरी(मध्यप्रदेश) - अब मनचलो की खैर नह - ibn24x7news
test banner
loading...

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here
loading...

Tuesday, November 21, 2017

अनूपपुर,बिजुरी(मध्यप्रदेश) - अब मनचलो की खैर नह

रिपोर्ट तीरथ पनिका IBN24x7 News
ब्यूरो चीफ मध्यप्रदेश


अनूपपुर,बिजुरी(मध्यप्रदेश) -दिनांक 21/11/2017 दिन मंगलवार को बिजुरी नगर  के शासकीय कन्याशाला  में बिजुरी नगर निरिक्षक श्री महेन्द्र सिंह चौहान जी ने जाकर छात्राओं को उनकी सुरक्षा का तौर-तरीका और सावधानी बरतने की बातें बताई।उन्होंने कहा कि पुलिस अंकल जैसी है, इसको अपना मित्र बनाए और कोई भी बात शेयर करने से संकोच नहीं करें। पुलिस के साथ चलना चाहेेंगे तो आपको खुशी होगी।

पूरे प्रदेश में महिला अपराध पर रोकथाम और महिलाओं व स्कूल-कॉलेज की छात्राओं में जागरूकता लाने के लिए अभियान चलाया है। इसके तहत बिजुरी पुलिस ने आज नगर की बड़ी कन्याशाला में  जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस मौके पर यहां पर छात्रा जागृति  ने कहा कि कालरी द्वारा चलाई जा रही बसे उन्हें विद्यालय से बहुत पहले छोड़ जाती है जिससे आते जाते समय आवारा लोग फब्तियां कस्ते है जिस पर नगर निरीक्षक ने जल्द ही प्रबंधन से बात कर समस्या के हल का आस्वासन दिया गया।

 आम बोलचाल में महिलाओं के पहनावे को दुष्कर्म की घटनाओं से जोड़ा जाता है, पहनावे में अंतर आने से क्या इस तरह की घटना बंद हो सकती है।जनसंवाद के दौरान छात्र  नेहा,अनिशा ,अंजली  ने कहा कि कहा कि विद्यालय के खेल ग्राउंड में प्रत्येक बृहस्पतिवार को लगने वाले साप्ताहिक बाजार के दिन उन्हें बहुत असुविधा होती है लोग भीड़ का फायदा उठाकर धक्का मुक्की करते है जिसपर नगर निरीक्षक ने नपा एवम प्रसासन से इस समस्या को पहुचाने की बात कही।

ही मौहरी ,थानगांव से आने वाली छात्राओ ने मौहरी नाला तक कालरी बस आने की मांग की । महेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि किसी भी व्यक्ति को आपको असहज करने का अधिकार नहीं है, चाहे आप घर पर हो या सड़कों पर हो, चाहे स्कूल, कॉलेज या सामाजिक समारोह हो। हमारे द्वारा सुरक्षा के लिए 24 घंटे की हेल्प लाइन और पुलिस तुरंत कार्रवाई करने के लिए वहां होगी। इसमें 1090 और डायल-100 शामिल है।

 महिलाओं की सुरक्षा के लिए मध्यप्रदेश पुलिस ने एमपीई काप एवं मैत्री एप का शुभारंभ किया है।नगरनिरिक्षक महेंद्र सिंह चौहान  का कहना है कि इन दिनों पुलिस द्वारा जनसंवाद अभियान का आयोजन किया जा रहा है, वह महिला सशक्तिकरण जैसा ही इसमें पुलिस विभाग के आला अधिकारी नगर सहित आस-पास के स्थानों में स्थित स्कूलों और कॉलेजों में जाकर छात्राओं से सीधे संवाद कर उनके संदेह को दूर कर उनमें आत्मविश्वास पैदा कर रहे है।

उन्होने नगर में चल रहे चीता स्कार्ट को तत्काल निर्देषित किया कि विद्यालय खुलने एवम बन्द के समय एकदम मुस्तैद रहने को कहा गया।कार्यक्रम के दौरान यहां पर मौजूद छात्राओं को नगर निरीक्षक ने बताया कि विपरीत परिस्थिति में छात्राएं डरे नहीं, पुलिस को उसकी सूचना दे। पुलिस सूचना मिलते ही उनकी मदद के लिए तत्काल मौके पर पहुंचकर आपकी मदद करेगी। कई छात्राओं ने कहा कि मनचले लड़कियों को खुलेआम छेड़ते है, लेकिन कोई भी कार्रवाई नहीं होती है।

इस पर ने कहा कि पुलिस ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए अनेक इंतजाम किए है। डायल-100 आदि के बारे में यहां पर उपस्थित छात्राओं को बताया गया। इस अवसर पर नगर निरीक्षक महेंद्र सिंह चौहान ,ए. एस.आई.आलोक सिंह,आरक्षक विनोद द्विवेद, महिला आरक्षक बिकेस्वरी सिंह के साथ कन्या शाला के लोमस द्विवेदी,विमला टोप्पो,मोनाराय,पूनम मिश्रा,शिप्रा पांडेय,एकता दुबे,सन्दीप शर्मा,डोम दत्त सिंह प्रमुख रूप से उपस्थित रहे

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here