बगहा - पतिलार ग्राम में दीवार गिरने से एक बच्चे की मौत, एक गंभीर रूप से घायल - ibn24x7news
test banner
loading...

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here
loading...

Monday, November 27, 2017

बगहा - पतिलार ग्राम में दीवार गिरने से एक बच्चे की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

बगहा पश्चिमी चंपारण(बिहार) दिवाकर कुमार की रिपोर्ट IBN 24x7 News 

बगहा -  बगहा प्रखंड 1 के पतिलार पंचायत के वार्ड नं 7 में सोमवार की करीब दस बजे पुरानी दीवार अचानक गिर जाने से  दो बच्चे गंभीर रुप से घायल हो गए।

परिजनों ने इलाज हेतु पतिलार बाजार स्थित एक नर्सिंग होम में ले गए। जहां चिकित्सकों ने एक तीन वर्षीय बच्चे की मौत घोषित कर दी तथा गंभीर रुप से घायल बच्ची का इलाज चल रहा है। मृत बच्चा पतिलार पंचायत के वार्ड न• 7 के राजन माली का बेटा है घायल चांदनी कुमारी  की उम्र करीब 8 साल हैं। दीवार गिरने की चपेट में आने से गंभीर रुप से घायल हो गई।

 जख्मी युवती अपने संबंधी के घर पतिलार आई हुई थी।वह किसी काम से वार्ड न.7  में गई थी. जहां अचानक दीवार गिरने की चपेट में आकर एक की मौत, और दूसरी गंभीर रुप से घायल हो गई। मृत बच्चे के पिता राजन माली ने बताया कि वे अपने घर के ही पास अपनी जमीन में चाहरदीवारी निर्माण कराये थे।

 सुबह में इनका बच्चा खेल रहा था।अचानक चाहरदीवारी गिर गयी. तथा इनका बच्चा दब कर गंभीर रुप से घायल हो गया।साथ ही एक आठ वर्षीय बच्ची भी दीवार की चपेट में आने से गंभीर रुप से घायल हो गई।परिजनों ने इलाज हेतु पतिलार बाजार के एक नर्सिंग होम में ले गए, जहां बच्चे को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया तथा गंभीर रुप से घायल बच्ची का इलाज स्थानीय स्तर पर चल रहा है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here