बगहा पश्चिमी चंपारण (बिहार) - अंतर्जातीय विवाह पर राजी हुवे प्रेमी युगल के परिजन - ibn24x7news
test banner
loading...

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here
loading...

Tuesday, November 7, 2017

बगहा पश्चिमी चंपारण (बिहार) - अंतर्जातीय विवाह पर राजी हुवे प्रेमी युगल के परिजन

गहा पश्चिमी चंपारण (बिहार)दिवाकर कुमार की रिपोर्ट ibn24x7news

प.च:;पिपरासी प्रखंड स्थित मंझरिया पंचायत के सिसकारी गांव में शुक्रवार को फरार प्रेमी युगल व उनके परिजन द्वारा पंचायत में दोनों लड़का-लड़की के शादी पर सहमति कर ली।दोनों पक्षों ने शुक्रवार को मंदिर में शादी का डेट निर्धारित कर लिया।उल्लेखनीय हैं ।

की गोबरहिया गांव निवासी वासदेव कुशवाहा का पुत्र सीपीएन कुशवाहा और सिसकारी गांव निवासी रामनिवास
चौधरी की पुत्री बबिता कुमारी के बिच कई वर्षो से प्रेम प्रसंग चल रहा था।दोनों परिवार के सदस्यों द्वारा पूर्व में दोनों लड़का-लड़की को कई बार समझाया गया था लेकिन वे लोग नही माने और चोरी-छिपके मिलते रहे साथ ही यूपी के कुशीनगर जिले के हणहवा देवी स्थान पर साथ जीने मरने की की कसम भी ले चुके थे।

वही परिजनों द्वारा रोक-टोक से आजिज हो दोनों प्रेमी युगल घर से भागने के प्लान के तहत शनिवार को रात्रि लड़का द्वारा लड़की को अपने ले कर चला गया।शनिवार को रात भर लड़की लडके के घर रही। वही सुबह लड़की के घर से भागने की खबर आग की तरह पुरे गावँ में फ़ैल गई।पूर्व के प्रेम प्रसंग को देखते हुवे लोग लडके के घर से लड़की को खोज किये। वही मिलने के बाद के उपरांत दो दिनों तक गांव में दोनों पक्ष का पंचायत हो रहा ।

पंचायत में जाती-पाती का दायरा तोड़ते हुवे दोनों परिवार के महिला-पुरुष और रिश्तेदारों की उपस्थिति में शादी के बात पर आम सहमति बन गयी।वही 10 नवम्बर को मंदिर में शादी होगी।लड़के की माता संगीत देवी और लड़की की माता सरस्वती देवी ने कहा की हम लोग जात-पात के बाधा को तोडके साथ बीना दहेज़ के शादी कर रहे हैं।उन लोगों ने कहा की बच्चों की ख़ुशी में हम लोगों की ख़ुशी हैं।वही पंचायत के वक्त लड़का के नाना पारस कुशवाहा ग्रामीण दिनेश पाण्डेय,शर्मा पाण्डेय,सतीस कुशवाहा,रविन्द्र चौरसिया,देवशरण बीन,धीरेन्द्र कुशवाहा,जवाहर चौधरी,लल्लन मुशहर व अन्य गाँव के लोग उपस्थित रहे ।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here