रिपोर्ट विमल कुमार दूबे ibn24x7news
फैज़ाबाद
अंबेडकरनगर. सबका साथ सबका विकास और भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन जैसे नारों का दम भरने वाली भारतीय जनता पार्टी के शासन काल में ही बड़े भ्रष्टाचार का पर्दाफाश हुआ है। मामला जिले के टांडा नगर पालिका का है, जहां पालिका के अधिकारियों ने नियमों को ताक पर रखकर तीन करोड़ से अधिक धनराशि का शिलान्यास सांसद डॉ. हरिओम पाण्डेय और भाजपा की स्थानीय विधायक संजू देवी के हाथों से करवा दिया। 16 कार्यों के लिए कराये गए इस शिलान्यास कार्यक्रम के बारे में जो जानकारी मिली है, वह काफी हैरान कर देने वाली है।
नियमानुसार वर्तमान समय में प्रदेश सरकार के निर्देशों के अनुसार दो लाख से अधिक की धनराशि के कार्यों के लिए ई-टेंडर के माध्यम से ही निविदा स्वीकृत की जा सकती है। टेंडर भी ई-टेंडर के माध्यम से 23 अक्टूबर को कराया गया था, लेकिन इस टेंडर प्रक्रिया में बड़ा गोरखधंधा नगर पालिका के ईओ और अवर अभियंता की मिलीभगत से कर दिया गया है।
भाजपा सांसद और विधायक से ही करवा दिया शिलान्यास
24 अक्टूबर को नगर पालिका परिसर में भाजपा सांसद डॉ. हरिओम पाण्डेय और विधायक संजू देवी ने जब 16 कार्यों का शिलान्यास किया था, तब शायद ही उनको इस बात की जानकारी रही हो कि जिन कार्यों का शिलान्यास उनसे कराया जा रहा है, उसमें किस स्तर तक भ्रष्टाचार किया गया है। शायद इसी लिए मीडिया से बात करते समय सांसद हरिओम पाण्डेय ने यहां तक कहा था कि बीते कार्यकाल में नगर पालिका में जबर्दस्त लूट-खसोट मची हुई थी, लेकिन अब ऐसा नहीं चलने पाएगा।

No comments:
Post a Comment