*मूकदर्शक बने पुलिस प्रशासन ने देखी आदेशो की उड़ती धज्जिया, शांतिपूर्ण बीता कादीपुर में विसर्जन* - ibn24x7news
test banner
loading...

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here
loading...

Saturday, October 7, 2017

*मूकदर्शक बने पुलिस प्रशासन ने देखी आदेशो की उड़ती धज्जिया, शांतिपूर्ण बीता कादीपुर में विसर्जन*


रिपोर्टर :-विमल कुमार दूबे प्रेस &मीडिया मण्डल अध्यक्ष फैज़ाबाद

सुप्रीम कोर्ट और शासन के आदेश के क्रम में मूर्तियों का विसर्जन तालाब में ही कराया जाना था पर प्रशासन की सारी शक्ति धरी रह गई कुछ ग्रामीण अंचल की मूर्तियां तालाब में पहले ही विसर्जित हो गई थी बाकी मूर्तियां देवाढ घाट में ही विसर्जित की गयी
कादीपुर,सुल्तानपुर:- केंद्रीय दुर्गा पूजा व्यवस्था समिति के मीडिया प्रभारी अंकित कुमार सिंह ने बताया कि कादीपुर की ऐतिहासिक दुर्गा पूजा महोत्सव का समापन के शुभ अवसर पर शुक्रवार को देर शाम कादीपुर कस्बे में माता की प्रतिमाओं का विसर्जन शोभायात्रा का आरंभ हुआ विसर्जन के दौरान
DJ की हाई वोल्टेज आवाज के बीच माता रानी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई कई अव्यवस्थाओं के बीच तकरार होने की स्थिति में कादीपुर पुलिस प्रशासन ने कदम पिछले खींचना ही उचित समझा….शोभा यात्रा का प्रारंभ शुक्रवार को शाम करीब 7:00 बजे सरदार वल्लभ भाई पटेल चौक पर क्षेत्रीय विधायक राजेश गौतम, केंद्र दुर्गा पूजा व्यवस्था समिति के अध्यक्ष आनंद प्रकाश द्विवेदी,ब्लाक प्रमुख श्रवण कुमार मिश्रा, सर्वेश सिंह विजय भान सिंह मुन्ना भइया ने संचालक संदीप अग्रहरी जी के साथ नारियल फोड़कर देवी प्रतिमाओं को नंबरिंग के हिसाब से रवाना किया….
अपने अपने नंबर के हिसाब से मूर्तियां रातभर कादीपुर कस्बे में घूमी इस दौरान कई बड़ी दुर्गा पूजा समिति की ओर से अपनी झांकी के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया इलाहाबाद से आए कलाकारों ने शिव तांडव ताड़का वध सुमित कई प्रसंग की प्रस्तुति देकर सभी कस्बेवासियों का मन मोह लिया….इसके अलावा कादीपुर आसपास के ग्रामीण अंचल की मूर्तियां बिना नंबरिंग के लिए देवाढ घाट एवं जलालपुर में प्रशासन द्वारा विस्जित हुई

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here