*रूदौली तहसील के सभागार में मेगा मेला का आयोजन* - ibn24x7news
test banner
loading...

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here
loading...

Monday, October 9, 2017

*रूदौली तहसील के सभागार में मेगा मेला का आयोजन*

संवाददाता-मो0 आलम के साथ अब्दुल जब्बार की रिपोर्ट
ibn24x7news


फ़ैज़ाबाद राष्ट्रीय डाक सप्ताह के अन्तर्गत दिनांक 09.10.2017 को रुदौली तहसील के सभागार में मेगा मेला का आयोजन फैजाबाद मण्डल के प्रवर अधीक्षक डाकघर रणवीर सिंह तोमर की अध्क्षयता में बचत खाता, सुकन्या समृधि योजना तथा डाक जीवन बीमा को जन जन पहुचाने के उद्देश्य से किया गया जिसमें उत्तर प्रदेश के पोस्टमास्टर जनरल श्री जीतेन्द्र गुप्ता ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत करते हुए कहा कि डाकघर हमेशा जनता के सुख दुख का साथी रहा है हमारे डाकघर की सभी योजनायें जनता के लिए हितकर है एक बचत खाता ही खुलवा लेने से प्रधानमंत्री बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, ए टी एम, तथा डाकघर में आसानी से लेनदेन की सुविधा मिलने लगती है
उन्होंने यह भी कहा कि गरीबों को अल्प बचत कराने की आदत डालने के लिए उनमें जागरूकता लाने की आवश्यकता है और छोटी बचत सिर्फ डाकघर में ही किया जा सकता है । साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि शीघ्र ही  सभी शाखा डाकघरों को ग्रामीण सूचना प्रौदयोगिकी के अन्तर्गत हैण्ड हेल मशीन से लैश किया जाएगा जिससे ग्रामीण क्षेत्रों के ग्राहकों को अच्छी एव सुलभ सेवा दी जा सके । इसके साथ साथ श्री गुप्ता ने मण्डल में प्रथम सम्पूर्ण बचत ग्राम एवं सम्पूर्ण ग्रामीण डाक जीवन बीमा ग्राम बनाये जाने की तारीफ करते हुए सभी शाखा डाकपालों को अपने डाकघर में एक ग्राम को सम्पूर्ण ग्राम बनाने की अपील भी किया । इस दौरान प्रवर अधीक्षक डाकघर फैजाबाद मण्डल श्री रणवीर सिंह तोमर ने लक्ष्य पूर्ति के लिए ग्रामीण डाक सेवकों को भेदभाव छोड़कर अमीर गरीब सभी के घर घर जाने के साथ साथ जनप्रतिनिधियों का भी सहयोग लेने का निर्देश दिया । जिसके लिए हमारे शाखा डाकपाल घर घर लोगो से सम्पर्क करें और उन्हें डाकघर परिवार का सदस्य बनाये । मेगा मेला का संचालन मुख्य विपणन अधिकारी सत्येन्द्र प्रताप सिंह ने करते हुए कहा कि इस मेगा मेले में 14038  खाता खोलने के साथ साथ खाता  245720 ग्रामीण डाक जीवन बीमा योजना में किश्त जमा करवाया । इस अवसर पर श्री गुप्ता ने श्री चन्द, शफीक अहमद, आफाक रसूल को उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मनित किया । अन्त में डाक निरीक्षक घनश्याम ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया । इस अवसर पर आर के यादव, रोहित कुमार, अतुल उपाध्याय, पवन गुप्ता आदि सैकड़ो मौजूद रहे

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here