संवाददाता-मो0 आलम के साथ अब्दुल जब्बार की रिपोर्ट
ibn24x7news
फैज़ाबाद :;- विकास खण्ड मवई में फैली मनमानी हरकते रुकने का नाम नही ले रही है।ब्लाक मुख्यालय पर वैसे तो बीडीओ सहित सभी ग्राम पंचायत अधिकारी के आवास बने हैं लेकिन इन आवासों में कोई रात्रि निवास नही करता है।शायद यही कारण है कि अधिकारी मवई ब्लाक परिसर में 11 बजे से पहले कभी नही मिल पाते है।ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि जहां सरकार द्वारा लाखो रूपये खर्च कर बनवाये गए आवास वेमतलब साबित हो रहे हैं वही दूसरी बात यह है कि इस पिछड़े ब्लाक के अंतिम व्यक्ति तक विकास की किरणें आखिर कैसे पहुच सकेंगी।इस सम्बन्ध में मवई ब्लाक प्रमुख राजीव तिवारी ने भी गहरी नाराजगी जाहिर करते हुए उच्च अधिकारियों से यहाँ तैनात अधिकारियों की
लापरवाहियों की शिकायत की है।
यह ब्लाक जिले की सीमा पर स्थित है और मवई ब्लाक के अधिकारी मनमानी पर उतारू हो गए हैं वहीं ग्रामीणों का आरोप है कि ब्लाक परिसर में बना बीडीओ के आवास का ताला विगत 7 वर्षों से नही खुल सका।दरअसल पिछले दिनों बीडीओ रहे शिव प्रसाद रुदौली ब्लाक में निवास करते थे।वही वर्तमान बीडीओ राम बहाल यादव के बारे में बताया जाता है कि वे फ़ैजाबाद में निवास करते हैं।बीडीओ की लापरवाही के चलते ब्लाक में पांच कर्मचारियों को छोड़ अन्य कर्मचारी भी रुकना नही चाहते है।ऐसे हालत में लाखों रुपए कर्मचारियों और अधिकारियों के आवास में खर्च तो हुए लेकिन जनता को इसका कोई लाभ मिलता नही दिखाई नहीं पड़ रहा है।अभी पिछले बुधवार को ब्लाक प्रमुख राजीव कुमार तिवारी के निरीक्षण में भी ब्लाक में तैनात अधिकारियों की पोल खुल चुकी हैं।ब्लाक प्रमुख मवई राजीव तिवारी ने बताया कि अधिकारियों की मनमानी पर वे सख्त है।लापरवाह और जनता के विकास में बाधक अधिकारी कर्मचारी को टिकने नही देंगे।
पांच कर्मचारी रहते है आवास में।
कहने को खंड विकास अधिकारी, जेई आरईएस,जेई लघु एवं सिचाई, जेई जल निगम ,एडीओ पंचायत, बोरिग मैकेनिक, एकाउंटेंट, कंप्यूटर आपरेटर,वरिष्ठ सहायक आदि अधिकारी व कर्मचारी ब्लाक में कार्यरत हैं।लेकिन ब्लॉक मुख्यालय में बने आवास में वरिष्ठ लिपिक संदीप कुमार तकनीकी सहायक प्रभाकर प्रवीण कुमार लालजी चौरसिया व एक कृषि विभाग के कर्मी के अलावा और कोई नही रुकता।फरियादियों की शिकायत रहती है कि ब्लाक कार्यालय जाने पर समय से वहां के कर्मी नहीं मिलते हैं।जिससे असुविधा होती है। आरोप है कि कई कर्मचारी ऐसे भी हैं, जो कभी-कभार ही ब्लाक मुख्यालय आते हैं।
दूसरे ब्लॉक में तैनात कर्मी का है आवास पर कब्जा।
मवई ब्लॉक कर्मियों के लिये बने आवास में एक दूसरे ब्लॉक में तैनात ग्राम पंचायत सचिव का कब्जा है।जो विगत एक वर्ष से रुदौली ब्लॉक में तैनात है।सूत्र बताते है कि बीडीओ की मेहरबानी से रुदौली में तैनात ग्राम पंचायत सचिव गनेश राम का परिवार यही के आवास में अपना आशियाना बनाये हुए है।
मुख्य विकास अधिकारी रवीश कुमार ने कहा यदि ऐसी बात है तो मैं तुरंत बीडीओ से बात कर निर्देश देता हूँ और किसी दिन मैं स्वयं रात्रि में औचक निरीक्षण करूंगा।उसमे जो भी लोग आवास में नही मिले।उनके विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी।

No comments:
Post a Comment