पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार गुप्ता के आदेश पर चलाई जा रही समकालिन अभियान, छः वारंटियो को गिरफ्तार किया गया - ibn24x7news
test banner
loading...

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here
loading...

Monday, October 30, 2017

पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार गुप्ता के आदेश पर चलाई जा रही समकालिन अभियान, छः वारंटियो को गिरफ्तार किया गया

रिपोर्ट दिवाकर कुमार ibn24x7news बगहा पश्चिमी चंपारण

बगहा पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार गुप्ता के आदेश पर चलाई जा रही समकालिन अभियान के तहत विभिन्न थानों के पुलिस ने रविवार की रात छः वारंटियो को जहाँ से गिरफ्तार किया गया। और दो दर्जन व्यक्तियों पर प्राथमीकि दर्ज की है।

चौतरवा थानाध्यक्ष सम्राट दीपक ने बताया कि वारंटी रतवल गांव के प्रभू यादव, भिमल यादव, पतिलार मौजे निवासी
रामनाथ साह व मतौरा पतिलार निवासी लालबाबु यादव को गिरफ्तार किया गया है। वहीं भितहा थानाध्यक्ष लालबाबू प्रसाद के अनुसार समकालीन अभियान के तहत वारंटी रफायत मियां पिता अली राज मियां ग्राम दर्जी टोला थाना भितहा ओ पी जिला प• चंपारण को गिरफ्तार किया गया है।

 बथुवरिया थाना पुलिस ने छापेमारी के दौरान तीन कांड के एक नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त नवलपुर थाना क्षेत्र के चन्द्रौल गांव निवासी रविन्द्र यादव है।सभी को बगहा उसका था भेज दिया गया है।

दुसरी तरफ बथुवरिया थाना क्षेत्र के बथुवरिया गांव में भूमी- विवाद को लेकर हुए दो पक्षों के बीच मारपीट में आधा दर्जन लोग जख्मी हो गये हैं। जिन्हे ईलाज हेतु अनुमंडलीय अस्पताल बगहा भेजा गया है। बथुवरिया थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि इस संदर्भ मे यमुना यादव ने मारपीट का आरोप लगाते हुए चौदह लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज कराया है।

उन्होने बताया कि दुसरी पक्ष के संजय यादव ने मारपीट व गाली- गलौज करने के आरोप में दस लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस घटना की जांच में जूट गयी है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here