*किसानों को आज से मिलेगा कर्जमाफी प्रमाणपत्र* - ibn24x7news
test banner
loading...

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here
loading...

Friday, October 6, 2017

*किसानों को आज से मिलेगा कर्जमाफी प्रमाणपत्र*

ibn24x7news
इलाहाबाद : जिले में किसानों के कर्जमाफी अभियान में दूसरे चरण के किसानों को शुक्रवार से कर्जमाफी प्रमाण पत्र मिलेगा। दो दिवसीय कार्यक्रम में जिले की चार -चार तहसील के किसानों को दो दिनों में प्रमाण पत्र आवंटित किए जाएंगे। शासन ने कार्यक्रम में अत्यधिक खर्च से बचने की सलाह दी है। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायकों की मौजूदगी रहेगी। शुक्रवार को करछना, मेजा, कोरांव, बारा व शनिवार को सोरांव, फूलपुर, सदर, हंडिया तहसील के किसानों को प्रमाणपत्र दिए जाएंगे। दूसरे चरण में 13 हजार 149 किसानों को कर्जमाफी का लाभ मिलेगा। जिला प्रशासन ने इसके लिए 75 करोड़ 7 लाख रुपये की मांग शासन से की थी। इलाहाबाद जिले में 80 हजार 561 किसानों को कर्जमाफी योजना में शामिल किया गया है। प्रथम चरण में 13 हजार 156 किसानों को कर्जमाफी का लाभ दिया गया है। जबकि दूसरे चरण में 19045 किसानों का सत्यापन कराया गया था। इस सत्यापन के बाद 13 हजार 149 किसानों की फाइनल सूची तैयार की गई है। जिला कृषि अधिकारी डा. अश्वनी कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार से तहसीलवार प्रमाण पत्र बांटे जाएंगे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here