*सुल्तानपुर – दुर्गापूजा मूर्ति विसर्जन में जोरों से जुटा दिखा प्रशाशन* - ibn24x7news
test banner
loading...

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here
loading...

Friday, October 6, 2017

*सुल्तानपुर – दुर्गापूजा मूर्ति विसर्जन में जोरों से जुटा दिखा प्रशाशन*

रिपोर्टर:-विमल कुमार दूबे
ibn24x7news

सुल्तानपुर:- दुर्गा प्रतिमा विसर्जन की सुरक्षा के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक, सुल्तानपुर के निर्देशानुसार अपर पुलिस अधीक्षक, सुल्तानपुर द्वारा जनपद में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु जनपद के पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों तथा अन्य जनपदो से आये पुलिस के अधिकारियों व कर्मचारियो की ब्रिफिंग की गयी व आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये तथा सभी अधिकारी व कर्मचारी सतर्कता से डियुटी करने एवं अपने डियुटी प्वाइंट पर
बने रहने हेतु निर्देशित किया गया। दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु जनपद में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर 06 पुलिस उपाधीक्षक , 16 थानाध्यक्ष, 05 निरीक्षक , 81 उ0नि0, 20 हे0का0, 400 का0, 01 महिला निरीक्षक, 01महिला उ0नि0, 60 महिला कास्टेबल व 14 सेक्सन पीएसी लगायी गयी है। दुर्गा विर्सजन में एंटी चेन स्नैचिंग टीम एवं एंटी रोमियों टीम तथा सादे वस्त्रो में महिला आरक्षी एवं पुलिस आरक्षी के अतिरिक्त जनपद की एल0आई0यू0 टीम भी मेले में अराजकतत्वों पर भी नजर रखेंगें। दुर्गा पूजा के विर्सजन के सम्बन्ध में विर्सजन स्थल एवं शहर के मुख्य मार्गो पर सी0सी0टी0वी0 द्वारा नजर रखी जायेगी। दुर्गा प्रतिमा विसर्जन में जनपद को 02 जोन तथा प्रत्येक जोन को 02-02 सेक्टर में विभाजित किया है जिससे विसर्जन शांति पूर्ण ढंग से प्रशासन और पूजा समितियों द्वारा सम्पन्न कराया जा सके

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here