इन पार्षदों का भाजपा काट सकती है टिकट,मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रो में भगवा पताका फहराने वाले और लोकप्रिय पार्षद भी निशाने पर - ibn24x7news
test banner
loading...

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here
loading...

Friday, October 27, 2017

इन पार्षदों का भाजपा काट सकती है टिकट,मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रो में भगवा पताका फहराने वाले और लोकप्रिय पार्षद भी निशाने पर

रिपोर्ट ibn24x7news pगोरखपुर

गोरखपुर के मुस्लिम बाहुल्य इलाको में भाजपा एवम भगवा पताका फहराने वाले इन पार्षदों के गले पर लटकी तलवार,नही मिल सकता है टिकट
        नगर निकाय चुनाव को लेकर एक तरफ जहां पार्टी और प्रत्याशी अपनी अपनी रणनीति बना रहे वही सूत्रों से एक बड़ी खबर मिल रही कि भाजपा द्वारा कुछ वर्तमान पार्षदों का भी टिकट काटा जाएगा। इस खबर का पता चलते ही शहर के कुछ वार्डो मे चुनावी स्थितियो को लेकर हड़कम्प मचा हुआ है

           गोरखपुर के मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र जाफरा बाजार और कल्याणपुर में भगवा पताका फहराने वाले *पार्षद रामपाल यादव* का टिकट कटना तय माना जा रहा जबकि इस बार वो अधिक मजबूत दावेदारी कर रहे थे।इस बार उनके पुत्र *कृष्णपाल यादव* द्वारा भी भाजपा से टिकट मांगा जा रहा था।जबकि क्षेत्र में उनकी लोकप्रियता बहुत अधिक है।।वही घोसिपुरवा के *पार्षद मंतालाल यादव* का भी टिकट कटना तय माना जा रहा जबकि उन्होंने भी मुश्लिमो के बीच कमल को खिलाने के लिए विशेष प्रयास किया था और जीत कर भगवा झंडा फहराया था।

         नगर निगम के चर्चित,तेजतर्रार युवा अलीनगर से *पार्षद राजेश जयसवाल* के भी टिकट पर खतरा मंडरा रहा जबकि उन्होंने अपने कार्यकाल में नगर निगम के कई अधिकारियों पर नकेल कस ये साबित किया था कि जनप्रतिनिधि कैसा होना चाहिए। प्रतिदिन लगभग 2 घँटे सुरक्षित समय जनता के बीच दरबार लगा समय व्यतीत करने वाले पार्षद राजेश का टिकट कटने पर ऊहापोह की स्थिति भी आ सकती है क्योंकि वो एक जनप्रिय नेता भी है

       कुछ कार्यकर्ताओ का कहना है कि इस बार जुझारू एवम निष्ठावान कार्यकर्ताओ की अनदेखी हो रही जिसका नुकसान भाजपा को नगर निगम में सहना पड़ा सकता है। खैर अब देखना ये होगा कि अपने वार्ड ही नही आस पास के वार्ड को भी प्रभावित करने वाले इन लोकप्रिय पार्षदों को टिकट मिलता है या इनकी उपेक्षा कर किसी औ्र को टिकट दिया जाता है। इसके बाद इन पार्षदों की भी रणनीति गोरखपुर की राजनीति में कोई नया भूचाल ला सकती है।
     ये निर्णय पार्टी का अपना होगा ।सिर्फ भाजपा में 70 वार्ड में 609 प्रत्याशियों द्वारा टिकट मांगे जाने के बाद भाजपा नेतृत्व की भी मुश्किल बढ़ गई है।ऐसे में पार्टी को बहुत सम्भल कर टिकट वितरण करना होगा कि इसका ख़ामियाजा अगले चुनावो में ना भुगतना पड़े।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here