भेलसर(फैजाबाद) - 5 सूत्री मांगों को लेकर उ प्र लेखपाल संघ की हड़ताल जारी, मुख्यमंत्री को संबोधित सौंपा मांग पत्र - ibn24x7news
test banner
loading...

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here
loading...

Tuesday, October 31, 2017

भेलसर(फैजाबाद) - 5 सूत्री मांगों को लेकर उ प्र लेखपाल संघ की हड़ताल जारी, मुख्यमंत्री को संबोधित सौंपा मांग पत्र

रिपोर्ट मो0 आलम के साथ अब्दुल जब्बार ibn24x7news भेलसर फैजाबाद

भेलसर फ़ैज़ाबाद - उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की अपनी 5 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदेश व्यापी हड़ताल जारी है।इस संबंध में तहसील इकाई रूदौली के लेखपाल संघ के अध्यक्ष रवि पाठक व् बृजनाथ द्वेदी की अगुवाई में धरना देकर अपनी मांगों के समर्थन में नारे भी लगाये गए।

तहसील रूदौली में आज तहसील रूदौली के सभी लेखपालों ने तहसील परिसर में एकत्र होकर धरना दिया और अपनी 5 प्रमुख मांगो के समर्थन में नारे बाज़ी करके उपजिलाधिकारी गिरजेश चौधरी को मुख्य मंत्री को संबोधित मांग पत्र दिया।लेखपाल संघ की प्रमुख मांगों में लेखपाल की शैक्षिक अर्हता स्नातक करने व् पदनाम राजस्व उप निरीक्षक करने एवं
प्रारंभिक वेतनमान ग्रेड पे 2000 से बढाकर ग्रेड पे 2800 किया जाना,ए सी पी विसंगति दूर करना,विशिष्ट परिस्थितियों में लेखपाल को निजी अनुरोध पर प्रदेश के किसी भी जनपद में स्थानांतरण करने संबंधी लेखपाल सेवा नियमावली में संशोधन,लैपटॉप व् स्मार्ट फोन उपलब्ध कराना,2001 में चयनित2003-04 में प्रशिक्षित शासन/कमी के कारण 01 अप्रेल 2005 के बाद नियुक्त लेखपालों को विज्ञप्ति/चयन/प्रशिक्षण के समय प्रभावी सेवा शर्तों के अनुसार पुरानी पेंशन व्यवस्था का लाभ प्रदान करना।

उपजिलाधिकारी रूदौली ने ज्ञापन लेकर शासन तक ज्ञापन भेजने का आश्वासन दिया उसके बाद लेखपालों का  धरना समाप्त हुआ।

धरने में रवि प्रकाश पाठक,ब्रिज नाथ द्वेदी,राम ब्रां,नकछेद भारती, राजितराम,शोभाराम यादव,राम चंद्र निषाद,गोरखनाथ सिंह,हौसिला प्रसाद,निलमा गौड़,नमिता पांडेय,मो इरफ़ान,यशवंत प्रताप,सर्वेंद्र तिवारी,राम धीरज कुशवाहा सहित सभी लेखपाल मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here