*मस्जिद में नमाज अदा कर सभी ने मांगी अमन चैन की दुआ* - ibn24x7news
test banner
loading...

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here
loading...

Sunday, September 3, 2017

*मस्जिद में नमाज अदा कर सभी ने मांगी अमन चैन की दुआ*

भेलसर फैज़ाबाद - रुदौली क्षेत्र में ईदुल अज़हा की नमाज़ अमन  शांति के साथ हुई अदा।
रुदौली कस्बा के साथ  ग्रामीण इलाकों में  भी  ईदुल अज़हा का त्यौहार  अमन व् शांति के साथ सम्पन्न हुआ नगर से लेकर  गांव  की ईद गाहों व् मस्जिदों में भी  लोगो ने ईदुल अज़हा की नमाज अदा की गई  ईदगाह रुदौली में इमामे ईदगाह हजरत मौलाना मुफ़्ती इंतेखाब आलम साबरी की इमामत में नमाज अदा की  और  बाद नमाज देश और दुनिया में अमन व् शांति  खुशहाली  की दुआएं की  गई और मस्जिद दरगाह शरीफ ,मस्जिद मसुमन बीवी, जामा मस्जिद, मस्जिद बाबू मियां ,टँकी वाली मस्जिद,सहित गांवों की ईदगाहों में भेलसर ईदगाह में 9 बजे ईदगाह अल्हवाना में 8 बजे ,रौजागांव की ईदगाह सवा सात बजे , ईदगाह टांडा खुलासा में  आठ बजे,दल सरांय ईदगाह में आठ बजे,और गेरोंढा ईदगाह में  ,सीवन ,बाजिद पुर सहित क्षेत्र  की तमाम ईदगाहों व मस्जिदों में ईदुल अजहा की नमाज अदा की गई  और मुल्क में अमन शांति  व तरक्की की दुआएं मांगी गई  और लोगों ने गले मिलकर एक दूसरे को ईद की मुबारक बाद दी।और सुरक्षा की दृस्टि से चप्पे चप्पे पर पुलिस की रही नजर  रुदौली  एसडीएम गिरजेश चौधरी ,सी ओ धनंजय सिंह कुशवाहा,  कोतवाल जय वीर सिंह अपने दल बल के साथ मौजूद रहे , एस एस आई अखिलेश पाण्डेय, किला चौकी प्रभारी विनोद कुमार, सिंह नयागंज चौकी प्रभारी राजेन्द्र कुमार यादव, भेलसर चौकी प्रभारी अंजेश सिंह, एस आई प्रदीप कुमार सिंह ,मनोज कुमार सिंह ,हरेन्द्र सिंह ,श्री प्रकाश ,शमसाद अली ने रुदौली सहित  पूरे क्षेत्र का लगातार भर्मण करते रहे ।और ईदुल अजहा पर  सपा के  पूर्व विधायाक अब्बास अली जैदी रुश्दी मियां ,जब्बार अली,अशोक कसौंधन,   मोहम्मद अतीक खां,,अब्दुल जब्बार एड्वोकेट ,ग़ज़ाली मियां,हाजी अमानत अली,  तारिक  रूदौलवी ,फराज अंसारी, रियाज अंसारी, अली मिया,राज वर्मा,ग़ुलाम अंसारी,शकील न्यू कॉलेज, रुदौली भाजपा  विधायक राम चंद्र यादव ,सर्व जीत सिंह, भाजपा युवा नेता आशीष शर्मा,उज्जुवल धवन, रोहित कौसल, राजेश बंसल, राकेश बंसल, मृदुल अग्रवाल  विकाश वीर यादव, अब्दुल वहीद  आदि लोगो ने रुदौली नगर के समस्त नगर वासियो सहित क्षेत्र वासियों को ईदुल अज़हा पर्व की हार्दिक  सुभकामनाये दी है ।
इस त्यौहार के मौके पर क़ुरबानी को लेकर प्रशाशन पूरी तौर पर चुस्त दिखा।प्रशासन की ऒर से त्यौहार को शांति पूर्वक संपन्न कराने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी गई ।किसी भी प्रतिबंधित पशु पर क़ुर्बानी ना होने पाए इसके लिए प्रशासन का कड़ा तेवर बरक़रार रहा।वही मुस्लिम वर्ग की ऒर से भी शाह अम्मार अहमद अहमदी उर्फ़ नैयर मिया,सैयद फ़ारूक़,ग़ज़ाली मियां,सोनू,साजिद अली अकबर,मक़सूद आलम नूरी आदि लोगों ने भी नगर सहित पूरे  क्षेत्र का भर्मण करके मुस्लिम वर्ग में इस पर अमल करने के लिए कहा कि प्रतिबंधित पशु पर किसी भी कीमत पर क़ुरबानी नहीं होने दें।प्रशासन की सक्रियता और जनता के सहयोग की बिना पर क्षेत्र से किसी अप्रिय घटना का समाचार  नहीं मिला। रिपोटर-मो0 आलम भेलसर फैजाबाद

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here