*देवरिया(बरहज) - सरकारी नलकूप में गिरने से मासूम बच्चे की मौत* - ibn24x7news
test banner
loading...

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here
loading...

Wednesday, July 12, 2017

*देवरिया(बरहज) - सरकारी नलकूप में गिरने से मासूम बच्चे की मौत*

बरहज - सरकारी नलकूप के हौंदे में गिरने से एक मासूम की मौत हो गई। मासूम खेलते-खेलते हौदे की तरफ चला गया। इसी दौरान वह हौदे में गिर गया। करीब घंटे भर बाद परिजन उसे खोजने लगे तब जाकर घटना की जानकारी हुई। मासूम के मौत की खबर से घर में कोहराम मच गया।
खेल रहे बच्चे ने पकड़ा स्टे-राड, करंट से हो गया बेहोश
बरहज थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव के रहने वाले जगदीश पाल का 4 वर्षीय बेटा सुमित बुधवार को दरवाजे पर खेल रहा था। खेलते-खेलते वह घर के पीछे सरकारी ट्यूबेल की तरफ चला गया। यहां कुछ बच्चों को स्नान करते देख वह भी पानी में छपकने लगा। बाद में अन्य बच्चे चले गए लेकिन सुमित उधर ही खेलता रहा। इसी दौरान वह हौदे में गिर गया। काफी देर तक बच्चा घर नहीं आया तो परिजन उसे खोजने निकले। करीब घंटे भर बाद ट्यूबेल के तरफ गए तो हौदा में उसका शव मिला। इसके बाद घर में कोहराम मच गया। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here