देवरिया जनपद कभी समाजवादीयो का गढ़ माना जाता था।पिछले विधानसभा 2012मे जनपद के सात सीटो मे से पाच सीटो पर समाजवादियो ने परचम लहराया था।लेकिन वर्तमान समय विधानसभा 2017के सात सीटो मे से 6सीटे भाजपा देवरिया से जन्मेजय सिंह,पथरदेवा से सूर्यप्रताप शाही, रामपुरकारखाना से कमलेश शुक्ला,बरहज से सुरेश तिवारी, सलेमपुर से काली प्रसाद,रुद्रपुर से जयप्रकाश निषाद ने भगवा फहराया वही भाटपाररानी विधानसभा से सपा के आशुतोष उपाध्याय ने जीत दर्ज कराकर समाजवादीयो की उपस्थित मात्र दी।2007 के विधानसभा के चुनाव मे जनपद मे आधी सीटो पर बसपा प्रत्याशीयों ने परचम लहराय।लेकिन 2017विधानसभा चुनाव मे बसपा खाता भी नही खोल पायी।।जनपद के7 विधानसभा सीटो के मैदान में कुल 91 प्रत्याशी थे।
आज सुबह आठ बजे से एस एस बी एल इंटर कालेज के मैदान में शुरू हुई मतगणना। सुरक्षा के कड़े प्रबन्ध किये गये थे|
No comments:
Post a Comment