हवन, पूजन व योग के साथ मनी गीता जयंती - ibn24x7news
test banner
loading...

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here
loading...

Monday, December 9, 2019

हवन, पूजन व योग के साथ मनी गीता जयंती

 

योगीराज श्रीकृष्ण के अनुपम सृजन श्रीमद्भगवत गीता जयंती को जनपद में हवन पूजन के साथ मनाया गया।

योगीराज श्रीकृष्ण के अनुपम सृजन श्रीमद्भगवत गीता जयंती को जनपद में हवन, योग व गोष्ठी के साथ धूमधाम से मनाया गया। गायत्री शक्तिपीठ में आयोजित यज्ञ में गीता जयंती का महत्व बताया गया। यज्ञाचार्य अवधेश सिंह ने सात सरोकारों को गीता के कर्मयोग से जोड़ा। श्रीद्वारिकाधीश मठिया आश्रम में महंत रामशरण दास जी महाराज ने गीतोपदेश के माध्यम से कर्म का महत्व समझाया। योग विज्ञान संस्थान की ओर से आर्य महिला डिग्री कॉलेज में संकीर्तन और ध्यान योग साधना का आयोजन किया गया। जिला प्रधान डॉ. अवधेश मणि त्रिपाठी ने ज्ञान, भक्ति व कर्मयोग की त्रिवेणी को गीता बताते हुए इसे योग साधकों के लिए संजीवनी बताया।

आर्य महिला डिग्री कॉलेज में योग विज्ञान संस्थान की ओर से आयोजित योग साधना कार्यक्रम में सुबह साधकों ने योगीराज भगवान श्रीकृष्ण का ध्यान करते हुए सूर्य नमस्कार किया। विविध आसनों व प्राणायाम का अभ्यास करने के बाद विशेष ध्यान योग साधना की। संस्थान के जिला प्रधान डॉ. अवधेश मणि त्रिपाठी ने कहा कि विवेक रूपी वृक्षों का सुंदर बगीचा गीता वह दिव्य प्रकाश है, जो अनंतकाल तक हमारे ज्ञान मंदिर को आलोकित करता रहेगा।

शांतिपाठ के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। साधकों को गीतासार पुस्तक भेंट की गई। गीता पांडेय, रेनू सक्सेना, पद्मा गुप्ता, का विशेष सहयोग रहा है। योग केंद्र प्रमुख ज्योति गुप्ता, तेजवीर गुप्ता, अजय गुप्ता, रचना चांदना, डॉ. पिकी श्रीवास्तव, अर्चना दीक्षित, निमिषा मिश्रा, राकेश मिश्रा, प्रमोद पांडेय, शिल्पी गुप्ता, शालनी मिश्रा कुसुम मिश्रा, राजेश दीक्षित, रेनू कौशल इंदिरा, रेनू कौशल मौजूद रहीं

 

रिपोर्ट जितेंद्र कुमार कश्यप IBN24X7NEWS शाहजहांपुर

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here